हम सब राष्ट्र रंग में रंगें, देश के विकास का लें संकल्प : मंत्री शेखावत

जयपुर

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार केवल रंगों का नहीं, बल्कि आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और राष्ट्र प्रेम का भी प्रतीक है। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि इस होली पर हम सब लोग राष्ट्र रंग में रंगें और देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने का संकल्प लें।

गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान शेखावत ने कहा कि भारत उत्सवों, तीज-त्योहारों और परंपराओं की धरती है। यहां के त्योहार न केवल उल्लास और उमंग का संचार करते हैं, बल्कि पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य भी करते हैं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं है, बल्कि यह त्योहार हमें भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश भी देता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि होली का त्योहार विशिष्ट इसलिए भी है क्योंकि यह विभिन्न रंगों के माध्यम से समाज में एकरूपता का संदेश देता है। शेखावत ने कहा कि इस बार होली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के साथ जुड़कर अमृतकाल में भारत को विकसित बनाने की दिशा में हम सभी को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे रंग हमें एक नई ऊर्जा और उमंग प्रदान करते हैं, वैसे ही हमें राष्ट्र निर्माण के रंग से सराबोर होकर विकास के पथ पर आगे बढ़ना चाहिए। शेखावत ने देशवासियों से आग्रह किया कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित और संयमित तरीके से होली मनाएं और इस पर्व को सकारात्मकता और ऊर्जा के साथ मनाने का संकल्प लें।

  • admin

    Related Posts

    हिंदुस्तान पावर प्लांट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह

    अनूपपुर हिंदुस्तान पावर के प्लांट परिसर में 4 से 11 मार्च 2025 तक राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम…

    पुलिस अधीक्षक मंडलोई के निर्देशन में जिला स्तरीय “महिला सुरक्षा,सम्मान,स्वतंत्रता अभियान” अंतर्गत भरोसा का आयोजित किया कार्यक्रम

    टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा टीकमगढ़ जिले में जिला मुख्यालय सहित सभी थाना/चौकी क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को जन्म के पहले से (गर्भ से) बुढ़ापे तक सुनिश्चित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    30 मार्च से चैत्र नवरात्रि, इस बार हाथी से होगा मां का आगमन, जाने कलश स्थापना मुहूर्त

    30 मार्च से चैत्र नवरात्रि, इस बार हाथी से होगा मां का आगमन, जाने कलश स्थापना मुहूर्त

    संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत आज, जाने शुभ मुहूर्त

    संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत आज, जाने शुभ मुहूर्त

    17 मार्च सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

    17 मार्च सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

    शनि देव मीन राशि में होंगे उदित, इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत

    शनि देव मीन राशि में होंगे उदित, इन राशि वालों की बदलेगी  किस्मत

    जानें कब है रंग पंचमी का त्योहार

    जानें कब है रंग पंचमी का त्योहार

    होली भाई दूज आज, जानें तिलक करने का शुभ मुहूर्त व महत्व

    होली भाई दूज आज, जानें तिलक करने का शुभ मुहूर्त व महत्व