Apple का नया ऐप Surveyor लॉन्च

नई दिल्ली
 

दिग्गज टेक कंपनी Apple का नया ऐप Surveyor लॉन्च हो गया है। इस ऐप को रियल-टाइम मैपिंग डेटा को कलेक्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे ऐपल मैप्स की लोकेशन की सटीकता और बाकी डिटेलिंग को बेहतर बनाया जा सके। Mac Rumors की मानें, तो इस ऐप के नए ऐप की मदद से स्ट्रीट साइन, ट्रैफिक सिग्नल और सड़क किनारे की रियल टाइम अपडेटेड जानकारी मिल सकेगी। इससे ऐपल मैप्स सटीकता बरकरार रहेगी। साथ ही यह ऐप लगातार अपडेट होता रहेगा।

कौन कर पाएगा Surveyor ऐप का इस्तेमाल
हालांकि ऐप का नया ऐप आम जनता के लिए उपलब्ध नहीं होगा। इसकी जगह ऐपल का नया ऐप मैपिंग असाइनमेंट के लिए जिम्मेदार पार्टनर कंपनियों के लिए बनाया गया है। ऐसा मालूम होता है कि ऐप डाउनलोड करने पर यूजर्स को ओपन पार्टनर ऐप का संकेत मिलेगा, जो उन्हें एक अन्य प्रिमाइस एप्लिकेशन पर रीडायरेक्ट करता है।

क्या है प्रिमाइस ऐप
प्रिमाइस एक थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म है, जो यूजर्स को तमाम तरह के कार्य को पूरा करके रिवार्ड की सुविधा देता है। इसमें सर्वे, लोकल रिपोर्टिंग जैसे कंस्ट्रक्शन, अपडेट और फोटोग्राॉफिक स्पेसिफिक लोकेशन शामिल हैं।

मिलेगी सटीक लोकेशन डिटेल
रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि प्रिमाइस के जरिए मैपिंग टास्क असाइन होने पर यूजर्स को एक आईफोन माउंट करने, लैंडस्केप मोड में स्विच करने और ड्राइविंग के दौरान एक तय रूट पर तस्वीरें खींचने के लिए निर्देशित किया जाएगा।

डेटा कलेक्शन में करेगा मदद
ऐपल के अनुसार, सर्वेयर ऐप सड़क पर बुनियादी इंफ्रॉस्ट्रक्चर के डेटा को कैप्चर करता है और इसे ऐपल को भेजता है, जहां यह मैप पर वस्तुओं को सटीक रूप से रखने में मदद करता है। ऐपल अपने मैपिंग सिस्टम को ज्यादा मजूबत बनाने पर जोर दे रहा है। यह मैपिंग डिटेल को अपडेट रखने के लिए क्राउडसोर्स्ड डेटा संग्रह का उपयोग कर रहा है।

कम्यूनिटी डेटा कलेक्शन पर होगा जोर
हालांकि प्रिमाइस को ऑफिशियल तौर पर ऐपल मैप्स पार्टनर के तौर लिस्ट नहीं किया गया है। दोनों ऐप्स का इंटीग्रेशन ऐपल मैप्स के रेगुलर अपडेट के लिए एक सहयोग का संकेत देता है। इस कदम के साथ, ऐपल अपने मैपिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए कम्यूनिटी बेस्ड डेटा कलेक्शन को अपनाता दिख रहा है।

गूगल मैप को मिलेगी जोरदार टक्कर
इसके गूगल मैप्स को जोरदार टक्कर मिलने की उम्मीद है। ऐपल मैप्स को बेहतर बनाने के लिए सर्वेयर ऐप एआई बेस्ड रियल-टाइम मैपिंग होगी, जिससे यूजर्स को ज्यादा सटीक नेविगेशन मिल सकेगा।

  • admin

    Related Posts

    भारत में जल्द लॉन्च होगा Oppo Find X8 Ultra

     नई दिल्ली ओप्पो का अपकमिंग स्मार्टफोन भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। इस सीरीज के तहत फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है, जिस स्मार्टफोन को लॉन्च किया…

    टॉप 5 यूपीआई ऐप की रैकिंग में शामिल हुआ Super Money ऐप

    नई दिल्ली देश में गूगल पे, फोन पे और पेटीएम को छोड़ दिया जाए, तो देश में किसी को शायद ही मालूम हो कि Super Money ऐप क्या है? साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    17 मार्च सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

    17 मार्च सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

    शनि देव मीन राशि में होंगे उदित, इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत

    शनि देव मीन राशि में होंगे उदित, इन राशि वालों की बदलेगी  किस्मत

    जानें कब है रंग पंचमी का त्योहार

    जानें कब है रंग पंचमी का त्योहार

    होली भाई दूज आज, जानें तिलक करने का शुभ मुहूर्त व महत्व

    होली भाई दूज आज, जानें तिलक करने का शुभ मुहूर्त व महत्व

    आज रविवार 16 मार्च 2025 का राशिफल: पढ़ें दैनिक राशिफल

    आज रविवार 16 मार्च 2025 का राशिफल: पढ़ें दैनिक राशिफल

    भाई दूज कल, जानें तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

    भाई दूज कल, जानें  तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त