पंजाब ने कैसे मारी बाजी?, प्रियांश आर्या के पीछे आईपीएल नीलामी में भागी थीं तीन टीमें

नई दिल्ली
आईपीएल 2025 में शतक बनाने के बाद प्रियांश आर्या सभी की आंखों का तारा बन चुके हैं। इन्हीं प्रियांश आर्या के लिए आईपीएल नीलामी में खूब बोलियां लगी थीं। तब दिल्ली और पंजाब के अलावा आरसीबी भी मैदान में थी। लेकिन अंत में बाजी मारी थी, पंजाब किंग्स ने। असल में इसके पीछे थे पंजाब के इस सीजन के कोच रिकी पोंटिंग। पोंटिंग जब दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे, तभी सौरव गांगुली ने उन्हें प्रियांश के बारे में बताया था। लेकिन तब प्रियांश दिल्ली क्या किसी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। मन में कसक लिए प्रियांश तैयारियों में जुट गए। आखिर आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन आया। ऑक्शन टेबल पर टीमें रुपयों का सूटकेस लेकर प्रियांश के पीछे भागती नजर आईं।

नीलामी में खूब लगी बोली
जेद्दा में हुई नीलामी में प्रियांश आर्या का बेस प्राइस था 30 लाख रुपए। नीलामी के दूसरे दिन उनके नाम का ऐलान हुआ। सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाई। इसके बाद पंजाब किंग्स ने भी बोली लगा दी। देखते ही देखते कीमत एक करोड़ रुपए तक पहुंच गई। इसके बाद बोली में आरसीबी भी शामिल हो गई। इसके बाद भी प्रियांश आर्या के लिए कीमत बढ़ती रही। पंजाब किंग्स के पास पर्स में सबसे ज्यादा पैसे थे। ऐसे में पंजाब ने 3.80 करोड़ रुपए में प्रियांश को अपने साथ कर लिया।

यहां से चमका नाम
प्रियांश आर्या का नाम दिल्ली प्रीमियर लीग से चमका। इस टूर्नामेंट में वह साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज का हिस्सा थे। प्रियांश ने टूर्नामेंट में केवल 10 पारियों में 608 रन बनाए। पहले ही मैच में उन्होंने 30 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। इसके बाद अगले मैच में 51 गेंदों में 82 रन बनाए। अगली कुछ पारियों में भी उनकी खतरनाक बल्लेबाजी का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद आई वह पारी, जिसने सभी का ध्यान प्रियांश की तरफ खींचा। यह पारी थी नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ। प्रियांश की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 308 रन का स्कोर बनाया। प्रियांश ने 50 गेंदों में 120 रन बनाए। अपनी इस पारी में ही उन्होंने एक ओवर में छह छक्के मारने का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद वह सभी की नजरों में आ गए।

ऑक्शन से पहले लगाया था तूफानी शतक
दिल्ली प्रीमियर लीग में प्रियांश ने जो किया वह तो सिर्फ ट्रेलर था। इस प्रदर्शन के दम पर वह पहुंचे दिल्ली की टीम में। इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजार ट्रॉफी में दिल्ली की टीम से खेले। वहां पर यूपी के खिलाफ आईपीएल ऑक्शन से ठीक एक दिन पहले उन्होंने 43 गेंद में 102 रनों की पारी खेली। खास बात यह थी कि यूपी के बॉलर्स में भुवनेश्वर कुमार, शिवम मावी और पीयूष चावला जैसे बड़े नाम थे। प्रियांश की पारी ने आईपीएल ऑक्शन में उनकी कीमत और बढ़ा दी।

admin

Related Posts

लखनऊ की टीम ने मोमेंटम खो दिया और छह विकेट पर मात्र 159 रन ढेर, दिल्ली के सामने 160 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से है। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स टॉस हारने…

सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने 30 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक, लखनऊ का स्कोर 80 के पार

लखनऊ आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से हो रहा है। इस मैच में ऋषभ पंत और केएल राहुल आमने-सामने होंगे जो अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ खेलते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

आज बुधवार 23 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

आज बुधवार 23 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

आज मंगलवार 22 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

आज मंगलवार 22 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

आज सोमवार 21 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

आज सोमवार 21 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

कल इन राशियों को धन योग से होगा बड़ा फायदा

कल इन राशियों को धन योग से होगा बड़ा फायदा

आज रविवार 20 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

आज रविवार 20 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मां दुर्गा की तीसरी शक्ति देवी चंद्रघंटा

मां दुर्गा की तीसरी शक्ति देवी चंद्रघंटा