मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और अपराध अनुसंधान की गुणवत्ता पर दिए निर्देश

रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में गृह विभाग  के कार्यो की समीक्षा की। मुख्यमंत्री साय ने भारत सरकार द्वारा लागू किए गए नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये कानून न केवल न्याय प्रणाली में सुधार लाने वाले हैं, बल्कि अपराधियों में भय और आम जनता में विश्वास उत्पन्न करने में सहायक होंगे।

       मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इन कानूनों की प्रभावी समझ और व्यावहारिक प्रशिक्षण पुलिस बल, अभियोजन अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मियों के लिए आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से कार्यशालाओं और सेमिनारों का आयोजन किया जाए, जिनमें केस स्टडी और मॉक ट्रायल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाए।

        बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अपराध अनुसंधान प्रणाली को अधिक प्रभावी, वैज्ञानिक और प्रमाणिक बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि आपराधिक प्रकरणों में केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि सटीक और पुख्ता साक्ष्य के आधार पर विवेचना पूरी की जाए ताकि अभियुक्तों को सजा दिलाई जा सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विवेचना अधिकारियों को आधुनिक अनुसंधान तकनीकों, डिजिटल फॉरेंसिक, सीसीटीएनएस प्रणाली और वैज्ञानिक उपकरणों के उपयोग में दक्ष किया जाए। पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए अनुसंधान प्रक्रिया में पारदर्शिता, तत्परता और तकनीकी दक्षता अनिवार्य है। मुख्यमंत्री साय ने साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौती को देखते हुए  साइबर सेल को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने तथा जनता को साइबर जागरूकता से जोड़ने के लिए अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

      इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह,सचिव राहुल भगत के अलावा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

admin

Related Posts

छोला मंदिर थाना इलाके में एक युवती के साथ उसकी मां के प्रेमी ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

भोपाल छोला मंदिर थाना इलाके में एक युवती के साथ उसकी मां के प्रेमी ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपी सुरक्षा कर्मी की नौकरी करता है। मामला थाने की भनक लगते…

साइबर अपराधियों को बैंक खाताधारक गिरोह का राजफाश, 4 करोड़ रुपये का लेन-देन पकड़ाया, 8 आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर बलरामपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश के बैढ़न शहर से म्यूल बैंक खाताधारक गिरोह का पर्दाफाश कर आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

गुरुवार 24 अप्रैल 2025 बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

गुरुवार 24 अप्रैल 2025 बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

वरूथिनी एकादशी पर इन मुहूर्त में करें पूजा

वरूथिनी एकादशी पर इन मुहूर्त में करें पूजा

भारत के तीर्थ स्थानों में श्री अमरनाथ का नाम प्रमुखता से लिया जाता है, यात्रा से प्राप्त होता है 23 तीर्थों का पुण्य

भारत के तीर्थ स्थानों में श्री अमरनाथ का नाम प्रमुखता से लिया जाता है, यात्रा से प्राप्त होता है 23 तीर्थों का पुण्य

आज बुधवार 23 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

आज बुधवार 23 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

आज मंगलवार 22 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

आज मंगलवार 22 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

आज सोमवार 21 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

आज सोमवार 21 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल