आगरा-मुंबई हाइवे पर बस पुलिया से नीचे गिरी, दो की मौत…21 यात्री हुए घायल


Bus falls from culvert on Agra-Mumbai highway, two killed…21 passengers injured

शाजापुर में इंदौर से ईसागढ़ जा रही एक बस आगरा-मुंबई हाइवे पर एक पुलिया के नीचे जा गिरी। इस हादसे दर्दनाक हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई, वहीं 21 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 10 यात्रियों की गंभीर हालत के चलते उन्हें इंदौर रेफर किया गया है।

आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पचोर से 5 किलोमीटर दूर एक यात्री बस पुलिया से निचे जा गिरी, जिससे उसमें सवार 21 यात्रियों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 10 यात्रियों को इंदौर रेफर किया गया। बताया जा रहा है, इसमें 55 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिसमें से दो यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। बस में सवार सभी यात्री घायल हुए हैं, बाकी यात्रियों को मामूली चोंट आई है।

बता दें कि बालाजी ट्रेवल्स की यात्री बस इंदौर से ईसागढ़ जा रही थी। इसी दौरान बस सतगुरु ढाबे पर रूकी और यहां से चाय नाश्ता के बाद रवाना हुई और थोड़ी दूरी पर ही स्थित एक पुलिया से निचे जा गिरी। बस में से सभी यात्रियों को निकालकर पहले पचोर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, उसके बाद 21 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को शाजापुर रेफर किया गया।

बस चालक ने पी रखी थी शराब
जिला अस्पताल में पदस्थ आरएमओ डॉ सचिन नायक ने बताया पचोर में एक यात्री बस पलटने के बाद 21 यात्रियों को घायल अवस्था में उपचार के लिए यहां लाया गया, जिसमें से 10 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इंदौर रेफर किया गया है। बस में सवार महिला यात्री हीरा प्रजापति ने बताया बस चालक बार-बार मोबाइल देख रहा था। देवास मक्सी के बीच में भी बस को एक होटल पर एक घंटे के लिए रोका गया। चालक ने शराब पी रखी थी।

Related Posts

राजस्थान कृषि विभाग में 241 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज से आवेदन शुरू

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कृषि विभाग में 241 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत 21 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए है। सभी…

मध्य प्रदेश में राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 11 शहरों में 15 सेंटर्स बनाए, इंदौर में सबसे ज्यादा पांच सेटर्स

 इंदौर मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2024 आज से शुरू हो गई है। आयोग ने परीक्षा के लिए प्रदेशभर के 11 शहरों में 15 केंद्र बनाए हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

22 अक्टूबर मंगलवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

22 अक्टूबर मंगलवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

भगवान शिव की पूजा सोमवार को ही क्यों

भगवान शिव की पूजा सोमवार को ही क्यों

धनतेरस पर100 साल बाद बनेगा दुर्लभ सयोंग, इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के प्रबल योग

धनतेरस पर100 साल बाद बनेगा दुर्लभ सयोंग, इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के प्रबल योग

21 अक्टूबर सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

21 अक्टूबर सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

समूचे विश्व में पूजा होती है गणेश की

समूचे विश्व में पूजा होती है गणेश की

karva chauth 2024आपके शहर में कब निकलेगा चांद, जानिए सही टाइम

karva chauth 2024आपके शहर में कब निकलेगा चांद, जानिए सही टाइम