अल्मोड़ा: जंगल की आग में जलने से चार वन कर्मियों की मौत पर प्रियंका गांधी ने जताया दुख, राज्य सरकारों से की अपील

उत्तराखंड
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के वनक्षेत्र में लगी आग की चपेट में आने से चार वनकर्मियों की मौत पर दुख जताते हुए शुक्रवार को कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को आग लगने की घटनाओं के रोकने के उपाय करने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हिमालय को बचाने के लिए सबके सहयोग से व्यापक स्तर पर कारगर प्रयास किए जाने की भी जरूरत है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सिविल सोयम वन प्रभाग के तहत बिनसर वन्यजीव विहार में आग की चपेट में आने से चार वनकर्मियों की मृत्यु हो गयी और चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘अल्मोड़ा (उत्तराखंड) में जंगल की आग बुझाने गए चार कर्मचारियों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं। मैं पीड़ित परिवारों को मुआवजा और हर संभव स्तर पर सहायता का आग्रह राज्य सरकार से करती हूं।'' उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कई महीने से उत्तराखंड के जंगल लगातार जल रहे हैं। सैकड़ों हेक्टेयर जंगल तबाह हो चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश में भी जंगलों में जगह-जगह आग लगने की सूचनाएं हैं। एक अध्ययन के मुताबिक, हिमालय क्षेत्र के जंगलों में आग लगने की घटनाओं में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक असर हमारे हिमालय और पर्वतीय पर्यावरण पर हुआ है।'' प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘मेरी केंद्र और राज्य सरकारों से अपील है कि आग लगने की घटनाओं के रोकने के उपाय हों और हिमालय को बचाने के लिए सबके सहयोग से व्यापक स्तर पर कारगर प्रयास किए जाएं।''

 

admin

Related Posts

सदस्यता अभियान : प्रदेश भाजपा द्वारा चलाया गया ‘आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स’ कार्यक्रम अब पूरे देश में चलेगा, नड्डा ने की सराहना

भोपाल मध्य प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने के उद्देश्य से 'आई एम बीजेपी फ्यूचर' नामक अनूठे सदस्यता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान की…

’वक्त आ गया है, 16 बच्चे पैदा करें…’, आखिर तामिलनाडू के मुख्यमंत्री स्टालिन ने क्यों दी ये सलाह?

चेन्नई आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने हाल ही में महिलाओं से राज्य में जनसंख्या स्थिर करने के लिए अधिक बच्चे पैदा करने के लिए कहा था। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

23 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

23 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

अहोई अष्टमी व्रत, बच्चों की दीर्घायु, सुख और समृद्धि के लिए रखने वाला व्रत

अहोई अष्टमी व्रत, बच्चों की दीर्घायु, सुख और समृद्धि के लिए रखने वाला व्रत

22 अक्टूबर मंगलवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

22 अक्टूबर मंगलवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

भगवान शिव की पूजा सोमवार को ही क्यों

भगवान शिव की पूजा सोमवार को ही क्यों

धनतेरस पर100 साल बाद बनेगा दुर्लभ सयोंग, इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के प्रबल योग

धनतेरस पर100 साल बाद बनेगा दुर्लभ सयोंग, इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के प्रबल योग

21 अक्टूबर सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

21 अक्टूबर सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ