मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने कहा कि कन्नड़ भाषा, भूमि और जल की रक्षा करना यहां के लोगों की जिम्मेदारी है

बेंगलुरु
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने कहा कि कन्नड़ भाषा, भूमि और जल की रक्षा करना यहां के लोगों की जिम्मेदारी है। उन्होंने राज्य में रहने वाले लोगों से अपील की कि वह कन्नड़ भाषा सीखें। वह बेंगलुरु में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सिद्दरमैया ने कहा कि मातृभाषा में बोलना गर्व की बात होनी चाहिए। सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कर्नाटक में रहने वाले लोगों के साथ कन्नड़ में बात करें। एक प्रण लेना चाहिए कि कर्नाटक में कन्नड़ के सिवाय कोई और भाषा नहीं बोलेंगे।

कर्नाटक के लोग उदार हैं- सिद्दरमैया
उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोग उदार हैं। यही कारण है कि जो कन्नड़ नहीं भी जानते हैं वह बिना इसे जाने यहां रह रहे हैं। ऐसी ही समान स्थिति तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में नहीं है। वे सिर्फ मातृभाषा में बात करते हैं। हमें भी इसका अनुसरण करना चाहिए।

विधान सौध में बन रही नाद देवी भुवनेश्वरी की कांस्य प्रतिमा
सीएम सिद्दरमैया विधान सौध के पश्चिमी प्रवेश द्वार के पास नाद देवी भुवनेश्वरी की कांस्य प्रतिमा के निर्माण के लिए भूमि पूजा के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधान सौध के परिसर में लगभग 25 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा। यह एक नवंबर 2024 तक काम पूरा हो जाना चाहिए।

admin

Related Posts

नायब सैनी ने कहा- ‘8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद ‘संकल्प पत्र’ अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना’

चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपना ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। ‘संकल्प पत्र’ का विमोचन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने…

मौसम विभाग ने दी खुशखबरी, देश में ज्यादातर जगह अगले चार से पांच दिनों तक भारी बारिश नहीं होगी, राहत मिलने की उम्मीद

नई दिल्ली मॉनसून की शुरुआत के बाद से ही भारी बारिश झेल रहे कई राज्यों के लिए राहतभरा अपडेट है। दरअसल, मौसम विभाग ने गुरुवार को खुशखबरी दी है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ

अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ

19 सितम्बर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

19 सितम्बर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 सितम्बर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 सितम्बर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 सितम्बर मंगलवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 सितम्बर मंगलवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण

18 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण

16 सितम्बर सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 सितम्बर सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ