नगर निगम के 22 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, नाराज निगमकर्मियों ने किया प्रदर्शन

लखनऊ

यूपी के लखनऊ नगर निगम के 22 संविदा कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद निगम के कर्मचारी संगठन आक्रोशित हो गए हैं। सोमवार को नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले यहां के कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया। संगठन ने नगर निगम के चीफ इंजीनियर पर तानाशाही का आरोप लगाया। साथ ही जिन कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है उसको वापस लेने की मांग की है।

नगर निगम के मुख्य अभियंता मनोज प्रभात ने निगम के 22 संविदा कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा  है कि यह कर्मचारी हटाए जाने के बावजूद नगर निगम के आर आर विभाग कार्यालय में कब्जा किए हुए हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद सोमवार को दर्जनों कर्मचारी नगर निगम मुख्यालय में डट गए। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे नेताओं ने कहा कि इन कर्मचारियों का मामला उच्च न्यायालय में चल रहा है। वेतन और उनकी नौकरी को लेकर कर्मचारियों ने केस दायर किया है। जब तक अदालत से कोई फैसला नहीं हो जाता है तब तक नगर निगम को इस तरह उत्पीड़नात्मक कार्रवाई नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि इसका विरोध किया जाएगा। कर्मचारी महापौर से मिलने के इंतजार में बैठे थे। कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। वहां से मेयर के निकलने के बाद कर्मचारी उनसे मुलाकात करेंगे। एफआईआर को वापस कराने की मांग करेंगे।

 

  • admin

    Related Posts

    भाजपा की सक्रिय सदस्यता प्रारंभ, जिलाध्यक्ष बने जिले के पहले सक्रिय सदस्य

    सिंगरौली भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्यता का शुभारंभ हो चुका है। सिंगरौली के जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने आज जिले में प्रथम सक्रिय सदस्य के रूप में अपना पत्रक…

    प्रगति की राह पर अग्रसर छत्तीसगढ़ : केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मांगी ₹1,383 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लिए मंजूरी

    रायपुर छत्तीसगढ़ की सड़क अवसंरचना के विकास और सुधार को समर्थन देने के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने सड़क परिवहन और राजमार्ग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    20 अक्टूबर रविवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    20 अक्टूबर रविवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    करवा चौथ पर भद्रा का साया, पूजा के दौरान पढ़ें ये मंत्र

    करवा चौथ पर भद्रा का साया, पूजा के दौरान पढ़ें ये मंत्र

    20 अक्टूबर को करवा चौथ, नोट करें पूजा का मुहूर्त, विधि

    20 अक्टूबर को करवा चौथ, नोट करें पूजा का मुहूर्त, विधि

    19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

    कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम