वृक्षारोपण अभियान में लगातार रोपे जा रहे पौधे

   रीवा
 जिले भर में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण का महाअभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले भर में लगातार पौधे रोपित किए जा रहे हैं। गत दिवस सामाजिक संस्था सुदिशा फाउण्डेशन ने पुलिस विभाग के सहयोग से नौवीं बटालियन में 192 पौधे रोपित किए। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगवाए गए हैं। इस अवसर पर डीएसपी प्रतिभा शर्मा, उप निरीक्षक धीरज द्विवेदी तथा सुदिशा फाउण्डेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शासकीय कन्या महाविद्यालय में एक पेड़ माँ के नाम अभियान में प्राचार्य श्रीमती विभा श्रीवास्तव तथा छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में पौधे रोपित किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनसीसी कैडेट्स ने सराहनीय योगदान दिया। इसी तरह सामाजिक संगठन माता का दरबार के सदस्यों ने बंदरिया मुक्ति धाम में फलदार और छायादार पौधे रोपित किए। पौधरोपण का कार्य जिले में लगातार जारी है। पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान में सामाजिक संगठन तथा आमजन भी बढ़चढ़ कर भागीदारी निभा रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    राज्यपाल ने किया आयुर्वेद चिकित्सकों का सम्मान, निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत

    भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि आयुर्वेद, भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को आगे बढ़ाना, हमारी संस्कृति का प्रचार है। हमारा सौभाग्य है कि…

    आंगनबाड़ी भवनों की हालत सही नहीं, जर्जर हालत में हैं जिनमें नौनिहाल जाने को मजबूर, नहीं हो रही मरम्मत

    भोपाल जिले में आंगनबाड़ी भवनों की हालत सही नहीं है।यह जर्जर हालत में हैं जिनमें नौनिहाल जाने को मजबूर हैं। इनकी न तो समय पर सफाई होती है और न…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

    कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

    17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

    17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

    24 अक्टूबर को खरीदी का महा मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग होने से सभी कार्य सिद्ध होंगे

    24 अक्टूबर को खरीदी का महा मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग होने से सभी कार्य सिद्ध होंगे