बंजर नदी में बाढ़ होने से घुघरी से सलवाह बुढनेर नदीं के उफान पर होने से घुघरी से सलवाह रोड़ बंद

मंडला
मंडला जिला व पड़ोसी जिलों में दो दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। जिससे मंडला जिला में नदी नाले उफान पर आ गए हैं। नर्मदा,बंजर ,कन्हार नदी सहित कई नदी नालों में बाढ़ है। जिससे जिले के अनेक ग्रामीण मार्ग बंद हो गए हैं। वही मंडला से डिंडोरी जिला,व मंडला से सिवनी जिला का जोड़ने वाले मार्ग में पुल में बाढ़ से मार्ग अवरुद्ध है। नर्मदा का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। बंजर नदी में बाढ़ से तटीय निचले इलाके के डूब गए है। मंडला जिले 105 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का जायजा ले रहे हैं और लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश दे रहे हैं।
 
नर्मदा में छोटे पुल पर बाढ़
जिला मुख्यालय में नर्मदा नदी में बाढ़ है। इसका जलस्तर बंजर नदी में आई अधिक बाढ़ से बढ़ गया है। मंडला के ऊपरी क्षेत्रों में हुई बारिश का पानी नर्मदा में आ रहा है। नर्मदा की सहायक नदियों में भी बाढ़ के चलते इस सीजन की सर्वाधिक बाढ़ नर्मदा में है। रपटा घाट में मंडला ओर महाराजपुर के बीच छोटे रपटा पुल में करीब 7 फिट पानी है। बड़े पुल से यातायात चल रहा है।

ये मार्ग है अवरुद्ध
मवई मंडला मार्ग कुडेला गहरनाला क्षतिग्रस्त होने से मार्ग अवरूद्ध हैं। नैनपुर सिवनी मार्ग बैनगंगा नदी पर बाढ़ होने से मार्ग पूर्णतः बंद हैं। मोचा से टाटरी, मंडला, बैहर मार्ग कन्हार व बंजर नदीं में बाढ़ होने से मोचा से टाटरी, मंडला, बैहर जाने वाला रास्ता बंद हैं। चाबी से घुघरी मार्ग में करिया नाला में पानी होने से झंडा टोला से चाबी मार्ग बंद हैं। मंडला से डिंडौरी मार्ग कापा नाला थाना मोहगांव में बाढ़ से मंडला से डिंडौरी मार्ग बंद हैं। मंडला रामनगर मार्ग नर्मदा नदी में बाढ़ होने से रामनगर होते हुए घुघरी जाने का रास्ता पूर्णतः बंद हैं। घुघरी से सलवाह बुढनेर नदीं के उफान पर होने से घुघरी से सलवाह रोड़ पूर्णतः बंद हैं। बंजर नदी में बाढ़ होने से मंडला से हिरदेनगर व बंजर नदी में पडने वाले रास्ते पूर्णतः बंद हैं।

मंडला पुलिस की लोगों से अपील
पुलिस ने वर्षा के कारण अवरूद्ध रास्तों पर सफर करने से बचने, नदी नाले के किनारे व जलभराव वाले स्थानों में न जाने,श्रद्धालु जन जलस्तर घटने तक नर्मदा जी के किसी भी घाट पर धार्मिक क्रिया हेतु ना जाने व पर्यटन की दृष्टि से किसी भी स्थल पर ना जाने का आग्रह किया है।

admin

Related Posts

भाजपा की सक्रिय सदस्यता प्रारंभ, जिलाध्यक्ष बने जिले के पहले सक्रिय सदस्य

सिंगरौली भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्यता का शुभारंभ हो चुका है। सिंगरौली के जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने आज जिले में प्रथम सक्रिय सदस्य के रूप में अपना पत्रक…

प्रगति की राह पर अग्रसर छत्तीसगढ़ : केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मांगी ₹1,383 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लिए मंजूरी

रायपुर छत्तीसगढ़ की सड़क अवसंरचना के विकास और सुधार को समर्थन देने के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने सड़क परिवहन और राजमार्ग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

20 अक्टूबर रविवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

20 अक्टूबर रविवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

करवा चौथ पर भद्रा का साया, पूजा के दौरान पढ़ें ये मंत्र

करवा चौथ पर भद्रा का साया, पूजा के दौरान पढ़ें ये मंत्र

20 अक्टूबर को करवा चौथ, नोट करें पूजा का मुहूर्त, विधि

20 अक्टूबर को करवा चौथ, नोट करें पूजा का मुहूर्त, विधि

19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम