12 दिन अक्टूबर में बंद रहेंगे बैंक, नहीं होगा कोई भी काम

मुंबई
सितंबर का महीना खत्म होने वाला है। कुछ दिन बाद अक्टूबर का महीना शुरू हो जाएगा। फेस्टिव सीजन शुरू हो रहा है। अक्टूबर के महीने में जमकर त्योहार आने वाले हैं। फेस्टिव सीजन अपने साथ खूब छुट्टियां लेकर आता है। इसके चलते आपके कई काम अटक सकते हैं।

 अक्टूबर के महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार (Holidays in October 2024) है। ऐसे में अगर आपका बैंक से संबंधित कोई काम है तो उसे फटाफट निपटा लीजिए, नहीं तो आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

एमपी के बैंकों में भी रहेगी छुट्टी
अक्टूबर महीने में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसके अलावा दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली ,धनतेरस, सरदार पटेल के जन्मदिन के मौके पर बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। आरबीआई के अनुसार बैंक अवकाश अलग-अलग राज्यों और बैंकों में भिन्न हो सकते हैं। इनमें मध्यप्रदेश के बैंकों में भी छुट्टियां रहेंगी। जानें कब-कब बंद रहेंगे बैंक…..

अक्टूबर 2024 में बैंक की छुट्टियां (Bank Holidays in October 2024 List)

– 2 अक्टूबर 2024: गांधी जयंती के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।

-3 अक्टूबर 2024: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत और महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।

-6 अक्टूबर 2024: रविवार होने के कारण देशभर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

-10 अक्टूबर 2024: महा सप्तमी के अवसर पर देशभर के बैंकों की छुट्टी रहेगी।

-11 अक्टूबर 2024: महानवमी के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।

-12 अक्टूबर 2024: आयुध पूजा, दशहरा और दूसरे शनिवार के अवसर पर देशभर के बैंकों की छुट्टी रहेगी।

-13 अक्टूबर 2024: इस दिन रविवार है। देशभर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहती है।
-17 अक्टूबर 2024: कटि बिहू के अवसर पर असम में बैंक बंद रहेंगे। तथा प्रगट दिवस (वाल्मीकि जयंती) भी है जिस वजह से देश के अन्य राज्यों में भी बैंक बंद रहने वाले हैं।

-20 अक्टूबर 2024: इस दिन रविवार होने के कारण देशभर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

-26 अक्टूबर 2024: इस दिन शनिवार है। परिग्रहण दिवस के कारण जम्मू और कश्मीर के बैंक बंद रहेंगे। जबकि, महीने के चौथे शनिवार के कारण देशभर के बैंकों की छुट्टी रहेगी।

-27 अक्टूबर 2024: इस दिन रविवार होने के कारण देशभर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

-31 अक्टूबर 2024 : नरक चतुर्दशी, सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन और दिवाली के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।

admin

Related Posts

अमेरिका Fed के फैसले के बाद चढ़ा बाजार, नए रिकॉर्ड के साथ खुला सेंसेक्स और निफ्टी

मुंबई शेयर बाजार आज बम-बम बोल रहा है। सेंसेक्स 83742 के नए शिखर को चूमने के बाद 724 अंकों की उछाल के साथ 83674 पर ट्रेड कर रहा है। जबकि,…

हीरा उद्योग से जुड़े 60 लोगों ने आत्महत्या की, भारत के diamond industry पर पड़ रहे गंभीर वित्तीय दबाव को दर्शाता है : GTRI

नई दिल्ली भारत का हीरा क्षेत्र गंभीर संकट का सामना कर रहा है क्योंकि पिछले तीन वर्षों में आयात तथा निर्यात दोनों में भारी गिरावट आने से भुगतान में चूक,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

20 सितम्बर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

20 सितम्बर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ

अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ

19 सितम्बर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

19 सितम्बर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 सितम्बर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 सितम्बर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 सितम्बर मंगलवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 सितम्बर मंगलवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण

18 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण