पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सुरेंद्र पवार की ईडी द्वारा गिरफ्तारी को अवैध राजनीतिक ठहरा दिया, मिली बड़ी राहत

चंडीगढ़
कांग्रेस के पूर्व विधायक और सोनीपत विधानसभा सीट से प्रत्याशी सुरेंद्र पवार को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सुरेंद्र पवार की ईडी द्वारा गिरफ्तारी को अवैध राजनीतिक ठहरा दिया। जस्टिस महाबीर सिंह संधू की अदालत ने खुले कोर्ट में यह आदेश सुनाया। पवार की दलील थी कि उनकी गिरफ्तारी राजनीतिक कारणों से की गई थी। इस मामले में कानूनी प्रक्रिया का सही से पालन नहीं किया गया था। उन्होंने कहा था कि मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट के तहत दर्ज केस में उनके खिलाफ राजनीतिक कारणों से ऐक्शन लिया गया और लगातार हिरासत में रखने की मांग होती रही।

इस पर अदालत ने सुनवाई के बाद सुरेंद्र पवार के पक्ष में फैसला दिया। बेंच ने कहा, 'सुरेंद्र पवार की गिरफ्तारी राजनीतिक कारणों से की गई। वह उन कुछ लोगों में से थे, जिन्हें इस केस में गिरफ्तार किया गया। ईडी की ओर से लगातार एक ही जैसी दलीलें देते हुए कस्टडी रिमांड मांगी गई। यह कहा गया कि आरोपी के तौर पर वह सहयोग नहीं कर रहे हैं। व्यवहार भ्रमित ककने वाला है और दूसरे लोगों से सामना कराने की जरूरत है। इस पर याची ने ईडी की दलीलों को चुनौती दी और कहा कि अब तक उनके खिलाफ कोई नया सबूत पेश नहीं किया गया है। इस मामले में स्पेशल कोर्ट ने पहले रिमांड दी भी थी, लेकिन बाद में उसे एक्सटेंशन देने से मना कर दिया।'

यही नहीं अदालत ने कहा कि ईडी ने गिरफ्तारी का सही कारण नहीं बताया। इसके अलावा रिमांड में लेने की मांग वाली अर्जियों में भी सही से कारण नहीं दिए गए और कानूनी आधार भी कमजोर थे। इस तरह हाई कोर्ट ने सुरेंद्र सिंह पंवार को बड़ी राहत दे दी। इसके अलावा बेंच ने स्पेशल कोर्ट की ओर से रिमांड पर भेजने के आदेश पर भी सवाल उठाए। बेंच ने कहा कि इस मामले में कानूनी सिद्धांतों को नजरअंदाज किया गया। इस तरह अदालत ने कांग्रेस उम्मीदवार को बड़ी राहत दी तो वहीं ईडी ने को जमकर सुनाया भी है। यह आदेश कल का है, लेकिन उसकी विस्तृत कॉपी आज सामने आई है।

admin

Related Posts

विशेषज्ञों ने जताई स्वास्थ्य जोखिम की चिंता- दिल्ली में यमुना नदी में सफेद झाग की मोटी परत देखने को मिली

नई दिल्ली दिल्ली में यमुना नदी में शुक्रवार को सफेद झाग की मोटी परत देखने को मिली। विशेषज्ञों का कहना है कि यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है…

मंत्री के रूप में पहली बार हरियाणा सचिवालय पहुंची श्रुति चौधरी भी आत्मविश्वास से भरी नजर आई, कहा- ये गौरव का क्षण

चंडीगढ़ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की तीसरी पीढ़ी से उनकी पोती श्रुति चौधरी चुनकर विधानसभा पहुंची और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें सम्मान देते हुए मंत्रिमंडल में स्थान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव