हॉकी इंडिया ने विश्व चैंपियन जर्मनी के खिलाफ होने वाली आगामी द्विपक्षीय सीरीज के लिए किया टीम का एलान

नई दिल्ली
हॉकी इंडिया ने रविवार को विश्व चैंपियन जर्मनी के खिलाफ होने वाली आगामी द्विपक्षीय सीरीज के लिए 22 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी हैं। भारत और जर्मनी के बीच ये दोनों मुकाबले 23 और 24 अक्टूबर को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेले जायेंगे। भारतीय टीम की अगुवाई हरमनप्रीत सिंह करेंगे और उप कप्तान विवेक सागर प्रसाद होंगे। चोटिल मिडफील्डर हार्दिक सिंह इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। इस द्विपक्षीय सीरीज में राजिंदर सिंह और आदित्य अर्जुन लागेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करेंगे।

टीम के चयन के बारे में मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, “हम अगले सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी में जर्मनी से मुकाबले के लिए बहुत उत्साहित हैं। भारत और जर्मनी के बीच हाल के वर्षों में कड़ी प्रतिद्वंद्विता रही है और हम नई दिल्ली में खेलने को लेकर उत्साहित हैं। हमने जो टीम चुनी है, वह अनुभवी है, जिसमें कांस्य पदक जीतने वाली पेरिस ओलंपिक टीम के कई खिलाड़ी शामिल हैं। इस सीरीज के दौरान राजिंदर और आदित्य भी अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करेंगे, उन्होंने प्रशिक्षण शिविर के दौरान बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।” भारतीय टीम आज दोपहर बेंगलुरु से नई दिल्ली पहुंचेगी।

जर्मनी के साथ होने वाली द्विपक्षीय सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार:-

गोलकीपर:- कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा

डिफेंडर:- जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, संजय, सुमित और नीलम संजीव जेस

मिडफील्डर:- मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद (उपकप्तान), विष्णु कांत सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, मो. राहील मौसीन, राजिंदर सिंह

फॉरवर्ड्स:- मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे और दिलप्रीत सिंह और शिलानंद लाकड़ा।

 

admin

Related Posts

जोशुआ चेप्टेगी ने ‘वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन’ के पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम किया

नई दिल्ली लंबी दूरी के महान धावक यूगांडा के जोशुआ चेप्टेगी ने यहां आयोजित ‘वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन’ के पुरुष वर्ग में रविवार को जीत दर्ज की। इस दौड़ के…

तीरंदाजी : फुगे विश्व कप फाइनल में पदक से चूके, ज्योति क्वार्टर फाइनल से बाहर

टिलेक्सकला (मैक्सिको) उदीयमान सितारे प्रथमेश फुगे तीरंदाजी विश्व कप कंपाउंड सेमीफाइनल में तनावपूर्ण शूटआफ में मौजूदा चैम्पियन मथियास फुलेर्टन से हारकर पदक से चूक गए। रोमांचक मुकाबले में दोनों तीरंदाजों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

21 अक्टूबर सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

21 अक्टूबर सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

समूचे विश्व में पूजा होती है गणेश की

समूचे विश्व में पूजा होती है गणेश की

karva chauth 2024आपके शहर में कब निकलेगा चांद, जानिए सही टाइम

karva chauth 2024आपके शहर में कब निकलेगा चांद, जानिए सही टाइम

20 अक्टूबर रविवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

20 अक्टूबर रविवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

करवा चौथ पर भद्रा का साया, पूजा के दौरान पढ़ें ये मंत्र

करवा चौथ पर भद्रा का साया, पूजा के दौरान पढ़ें ये मंत्र

20 अक्टूबर को करवा चौथ, नोट करें पूजा का मुहूर्त, विधि

20 अक्टूबर को करवा चौथ, नोट करें पूजा का मुहूर्त, विधि