मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने रेल कर्मयोगियों को किया समर्पित

 

बिलासपुर

बिलासपुर मण्डल अपने समर्पित रेलकर्मियों के सम्मिलित, सतत् एवं अनुशासित प्रयास से विपरीत परिस्थितियों में भी डटकर काम करते हुए सर्वाधिक लदान करने वाले मंडलों में से एक होने की ओर अग्रसर है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में 20 अक्टूबर 2024 को बिलासपुर मण्डल ने 100 मिलियन टन माल ढुलाई के मील के पत्थर को हासिल किया है।

वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में 100 मिलियन टन माल ढुलाई करने का यह कीर्तिमान बिलासपुर मंडल द्वारा सिर्फ 203 दिनों में पूरा किया गया। इसके पूर्व पिछले वित्तीय वर्ष में 100 मिलियन टन माल ढुलाई 225 दिनों में किया गया था। इस अवधि में लोड किए गए वस्तुओं में कोयला, क्लिंकर, लौह अयस्क, सीमेंट, स्टील, खाद्यान रासायनिक खाद, खनिज, तेल आदि है।यह उपलब्धि मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय के निर्देशन एवं अन्य शाखाधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन से संभव हुआ।

इस उपलब्धि के अवसर पर मंडल सभाकक्ष में मण्डल रेल प्रबन्धक श्री प्रवीण पाण्डेय की उपस्थिति में कर्मचारियों द्वारा केक काटकर प्रसन्नता व्यक्त की गई। मण्डल रेल प्रबन्धक श्री प्रवीण पाण्डेय द्वारा अपने सभी कर्मचारियो एवं अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ दी गई एवं बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि इस लक्ष्य के असली कर्मयोगी रेल कर्मचारी हैं जो दूरस्थ कोयला के खदान क्षेत्रों में पदस्थापित हैं और लदान लक्ष्य को पाने के लिए दिन-रात काम करते हैं। ऐसे कर्मचारियों को उन्होने याद किया जो अपने पारिवारिक जीवन को छोडकर कर्म के मार्ग पर चल रहे हैं।उनके शब्दों में सही मायने में वे ही रेल के कर्मयोगी एवं साधक हैं। बिलासपुर मंडल पावर हाउस को कोल प्रदान करने वाला सबसे बड़ा मंडल है और यहाँ के कर्मयोगियों की वजह से ही जग सारा रोशन है। सभी कर्मचारियों ने गर्व से इस अवसर पर उल्लास प्रकट किया।

  • admin

    Related Posts

    इंदौर को मिला बेस्ट वाटर डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित

    इंदौर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा '5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार' से पश्चिम जोन के अंतर्गत इंदौर को सर्वश्रेष्ठ जिले के तौर पर पुरस्कृत करने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस…

    यूपी में फटा बॉयलर, महिला का सिर धड़ से अलग, एक गंभीर

    जौनपुर उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक मिठाई की दुकान पर दर्दनाक हादसा हो गया। खुटहन थाना क्षेत्र के डिहिया गांव में दूध खौलते समय बॉयलर फटने से एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    23 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    23 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    अहोई अष्टमी व्रत, बच्चों की दीर्घायु, सुख और समृद्धि के लिए रखने वाला व्रत

    अहोई अष्टमी व्रत, बच्चों की दीर्घायु, सुख और समृद्धि के लिए रखने वाला व्रत

    22 अक्टूबर मंगलवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    22 अक्टूबर मंगलवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    भगवान शिव की पूजा सोमवार को ही क्यों

    भगवान शिव की पूजा सोमवार को ही क्यों

    धनतेरस पर100 साल बाद बनेगा दुर्लभ सयोंग, इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के प्रबल योग

    धनतेरस पर100 साल बाद बनेगा दुर्लभ सयोंग, इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के प्रबल योग

    21 अक्टूबर सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    21 अक्टूबर सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ