धन वर्षा के नाम पर 200 लड़कियों के साथ गंदा खेल, पहले करते थे गंदा खेल, फिर बनाते थे अश्लील वीडियो

संभल
यूपी के संभल में गिरफ्तार अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य धन वर्षा के नाम पर लड़कियों से गंदा खेल करते थे। इसके पास 200 लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले हैं। दरअसल, यह गिरोह लोगों को धन वर्षा कराने के नाम पर फंसाकर ठगी करते थे। धनवर्षा गिरोह गरीब लड़कियों के परिवारों को झांसे में लेकर तंत्र क्रिया करता था। तंत्र क्रिया के दौरान परिवार के लोगों को बाहर कर दिया जाता था और तंत्र क्रिया के दौरान लड़कियों के प्राइवेट पार्ट की पहले पूजा कर, फिर तंत्र क्रिया शुरू होती थी। तंत्र क्रिया के बाद लड़कियों के साथ क्या होता था, उन्हें खुद भी जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि उनका वीडियो बना लिया जाता था। इन वीडियो को पोर्न साइट को बेचने का भी शक है।

गिरोह का खुलासा तब हुआ जब राजपाल नामक युवक के अपहरण और तंत्र क्रिया कर उसे मारने के प्रयास की सूचना थाना धनारी पुलिस को मिली। गिरोह लोगों को नकदी की बारिश कराने का लालच देता है। गरीब परिवार को शिकार बनाते थे। वे किसी दुर्लभ वस्तु (जैसे- 20 नख का कछुआ, दो मुंहा सांप, उल्लू, विशेष नंबर के नोट) पर तांत्रिक क्रिया की बात करते थे। युवतियों को टीटी (कोड भाषा) कहा जाता था और इन्हें तांत्रिक क्रिया के लिए तैयार किया जाता था। गिरोह के सदस्य गरीब परिवारों को यह कहकर फंसाते थे कि उनकी लड़की विशेष गुणों वाली है और उसके ऊपर तांत्रिक क्रिया करने से धन की बारिश होगी। इसके बाद लड़़कियों के साथ गंदा खेल करते थे।

तंत्र-मंत्र की आड़ में तस्करी
गिरोह तंत्र क्रिया से धनवर्षा का झांसा देकर गरीब लड़के-लड़कियों की तस्करी कर यौन शोषण करता था और दुर्लभ वन्य जीवों की अवैध तस्करी में भी शामिल था। गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान में फैला हुआ था। यह लोग किसी विशेष वस्तु (जिसे आर्टिकल कहा जाता था) पर तंत्र क्रिया के नाम पर लोगों को ठगते थे। वर्तमान में आगरा में गिरोह का नेटवर्क तेजी से फल फूल रहा था। जहां से पुलिस ने इन सभी आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकड़ने में जुटी है। गिरोह सात से आठ साल से सक्रिय हैं और सैकड़ों लोगों को शिकार बना चुके हैं।

गिरोह से ये चीजें हुईं बरामद
गिरोह से पुलिस ने मोबाइल फोन, तांत्रिक विधाओं में प्रयुक्त सामग्री, दुर्लभ कछुआ और अवैध हथियार बरामद किए हैं। गिरोह के मोबाइल फोन से 200 अश्लील वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली हैं, जिनसे इनके काले कारनामों का खुलासा हुआ है।

गिरोह के 14 सदस्य हो चुके हैं गिरफ्तार
पुलिस ने इस गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनमें तीन गुरु (कारीगर) और बाकी गिरोह के अन्य सदस्य शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में आगरा के यमुना ब्रिज का स्टेशन मास्टर रघुवीर पुत्र बाबूराम निवासी श्याम बिहार कॉलोनी ट्रांस यमुना आगरा भी शामिल है। इनमें गुरु राघवेंद्र पुत्र स्व. देवी दयाल भास्कर निवासी अमर बिहार कालोनी ट्रांस यमुना आगरा, सोनू उर्फ अन्ना पुत्र बलराम निवासी गांव व थाना भरतना इटावा फिरोजाबाद, पप्पू पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम जलालपुर फतेहाबाद आगरा है। इसके अलावा रिंकू पुत्र हरिओम निवासी लहरा नगंला श्याम थाना जुनावई संभल, अजय सिंह पुत्र जमुना सिंह निवासी चमरपुरा थाना रजपुरा संभल, दुर्जन पुत्र स्वं बलवन्त सिंह निवासी मो. करम घरम नरौरा थाना नरौरा बुलन्दशहर, संतोष पुत्र मुलायम सिंह निवासी नगंला मदिहा थाना कोतवाली देहात एटा जिला एटा, राघवेन्द्र पुत्र स्व देवी दयाल भास्कर निवासी अमर विहार कालोनी थाना ट्रांस यमुना जनपद आगरा, आकाश पुत्र शीलेन्द्र सिंह निवासी गढी कल्याण थाना नारकी जिला फिरोजाबाद, कप्तान सिंह पुत्र गुलाबसिंह निवासी विघापुरम थाना ट्रांस यमुना जनपद आगरा, संजय चौहान पुत्र एल एस चौहान पुत्र निवासी न्यू आगरा थाना न्यू आगरा, डी.एन त्रिपाठी पुत्र रामललित निवासी शास्त्रित्त् पुरम थाना सिकन्दरा जिला आगरा, जयप्रकाश भारद्वाज पुत्र पूरनन्द निवासी सेक्टर 07 बधूला थाना जगदीशपुरा जिला आगरा, लाल सिंह पुत्र रामबीर निवासी ग्राम धौर्रा थाना अहमदपुर जिला आगरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

admin

Related Posts

जल संसाधन मंत्री ने तीखड नर्मदापुरम में किया पंप हाउस का भूमि-पूजन पौधरोपण कर दिया पर्यावरण-संरक्षण का संदेश

भोपाल जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने मंगलवार को नर्मदापुरम जिले के केसला विकासखंड के ग्राम पंचायत  तीखड  में झाड़  बीडा   उद्वहन  सिंचाई परियोजना के पंप हाउस क्रमांक 2…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबोधन में बताया प्रधानमंत्री मोदी 11 अप्रैल को अशोक नगर जिले के आनंदपुर धाम आयेंगे

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 11 अप्रैल को अशोकनगर जिले की ईसागढ़ तहसील स्थित श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

12 अप्रैल को है हनुमान प्रकटोत्सव? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

12 अप्रैल को है हनुमान प्रकटोत्सव? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

आज बुधवार 09 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

आज बुधवार 09 अप्रैल  2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

शादी से पहले जरूरी है ग्रह शांति पूजा, जाने क्यों ?

शादी से पहले जरूरी है ग्रह शांति पूजा, जाने क्यों ?

08 अप्रैल 2025 मंगलवार सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

08 अप्रैल 2025 मंगलवार सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य