मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यूपीएससी की परीक्षा में चयनित युवाओं को दी बधाई

 भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संघ लोक आयोग के घोषित परिणामों में प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं का चयन गर्व का विषय है। यह परिणाम बताते हैं कि युवाओं ने शासकीय सेवा के माध्यम से राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चयनित युवाओं को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कल सिविल सेवा दिवस मनाया गया। सिविल सेवकों की जन कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वर्तमान में अधिकारी वर्ग ने श्रेष्ठ सेवाएं प्रदान करते हुए सार्थक भूमिका का निर्वहन किया है, जिसके कारण भारत की एक विशेष पहचान बनी है। प्रदेश के युवाओं ने अच्छा अवसर पाया है। यूपीएससी के रिजल्ट में प्रदेश के युवाओं ने शासकीय सेवा के माध्यम से देश की सेवा करने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा व्यक्त की है कि सभी चयनित युवा राष्ट्र सेवा के लिए बेहतर से बेहतर कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिविल सेवा परीक्षा:2024 में चयनित होने वाले देशभर के सभी प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, धैर्य एवं समर्पण का प्रतिफल है।

 

  • admin

    Related Posts

    राजस्थान के 6 जिलों में हाई अलर्ट, जयपुर एयरपोर्ट पर दोहरी सुरक्षा, सीमावर्ती इलाको में ब्लैकऑउट

    जयपुर राजस्थान के 28 शहरों में सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल (Mock Drill) के बाद बॉर्डर वाले जिलों में 12वीं तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद (School Closed)…

    पोर्टल बंद होने से नगर निगम को लगा करोडो का फटका, जमा नहीं कर पा रहे लोग टैक्स, हो रहे परेशान

    इंदौर नगर निगम का पोर्टल एक अप्रैल से बंद है। इस कारण जोनल कार्यालयों और निगम मुख्यालय पर कर जमा करने पहुंचने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। उन्हें बगैर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    शुक्रवार 09 मई 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

    शुक्रवार 09 मई 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

    बुद्ध पूर्णिमा के पर पीपल के पेड़ की करें पूजा

    बुद्ध पूर्णिमा के पर पीपल के पेड़ की करें पूजा

    आज गुरुवार 08 मई 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

    आज गुरुवार 08 मई 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

    भगवान का शयन करना

    भगवान का शयन करना