ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना: जल्द ही महाराष्ट्र सरकार से मप्र सरकार का एमओयू होगा साइन, सिंचाई क्षमता में होगी वृद्धि

बुरहानपुर
मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की जल समृद्धि में नया अध्याय लिखने वाली ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना के लिए जल्द ही महाराष्ट्र सरकार से मप्र सरकार का एमओयू साइन होगा। इस परियोजना के पूर्ण होने पर दोनों राज्यों के भूमिगत जल स्तर और सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी। यह जानकारी शनिवार शाम अल्प प्रवास पर बुरहानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी है। उनके साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश की जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जलगांव से हेलिकाप्टर द्वारा शाम करीब पांच बजे शहर के रेणुका मार्ग स्थित विवाह घर पहुंचे थे। वे नेपानगर विधायक मंजू दादू की बहन अंजलि और रोहित के विवाह समारोह में शामिल हुए और दोनों को नव दांपत्य जीवन की बधाई व आशीर्वाद दिया। हेलिपैड में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, नेपानगर विधायक मंजू दादू, पूर्व विधायक सुमित्रा कास्डेकर सहित भाजपा पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे संतोष है कि स्व. राजेंद्र दादू के सपने को साकार करने का कार्य विधायक मंजू दादू और उनके परिवार कर रहा है।

admin

Related Posts

मध्य प्रदेश ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से दो दिन के लिए सभी उड़ानों को बंद रखा गया

ग्वालियर मध्य प्रदेश ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से दो दिन के लिए सभी उड़ानों को बंद रखा गया है। एयरपोर्ट के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी…

द्वितीय वर्ष की परीक्षा में सवाल पहले वर्ष के पूछ डाले, रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी का एक और कारनामा

जबलपुर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में बुधवार को एक बार फिर परीक्षा में लापरवाही सामने आई। विश्वविद्यालय ने द्वितीय वर्ष की परीक्षा में सवाल पहले वर्ष के पूछ डाले। परीक्षा के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

आज गुरुवार 08 मई 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

आज गुरुवार 08 मई 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

भगवान का शयन करना

भगवान का शयन करना

बुधवार 07 मई 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

बुधवार 07 मई 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

सभी के लिए आदर्श हैं भगवान श्रीराम

सभी के लिए आदर्श हैं भगवान श्रीराम