आज रात लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण।

The last lunar eclipse of the year will occur tonight.

भारत के साथ कई देशों में आएगा नजर। जानिए ग्रहण का समय एवं सूतक काल। ग्रहण काल में क्या करें और क्या न करें।

संतोष सिंह तोमर

भोपाल। साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28-29 अक्टूबर यानी आज शरद पूर्णिमा की रात लगेगा। 28 अक्टूबर की रात लगने वाला ये चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। आइए जानते हैं भारत में इस चंद्र ग्रहण का क्या समय रहेगा और इसका सूतक काल कितने बजे लगेगा। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शारदीय नवरात्रि के ठीक एक दिन पहले यानी 14 अक्तूबर को लगा था। आखिरी सूर्य ग्रहण के ठीक 14 दिन बाद आज शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। शरद पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा से निकलने वाली किरणें अमृत के समान मानी जाती हैं। यही वजह है कि इस दिन लोग खुले आसमान के नीचे खीर बनाकर रखते हैं। हालांकि इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण की छाया पड़ने के कारण आसमान से अमृत नहीं बरसेगा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित रामकुमार शास्त्री के अनुसार साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत के सभी राज्यों में दिखाई देगा। साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण लगना खगोलीय घटना के रूप में देखा जाता है। सूर्य की परिक्रमा के दौरान जब पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच में आ जाती है, तब चंद्रग्रहण लगता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि यह चंद्र ग्रहण आज कितने बजे लगेगा, साथ ही यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं और इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं।

चंद्र ग्रहण का आरंभ और मोक्ष समय।

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर यानी आज रात 11 बजकर 30 मिनट से शुरू हो जाएगा और देर रात 3 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगा, उस समय इस ग्रहण की हल्की छाया पड़नी शुरू हो जाएगी, जिसे चंद्र ग्रहण की पेनब्रा स्टेज कहा जाता है। चंद्र ग्रहण का मुख्य चरण यानी अम्ब्रा स्टेज या गहरी छाया की बात की जाए तो ये 29 अक्टूबर की रात 1 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर 2 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा, जिसकी अवधि 1 घंटा 19 मिनट रहेगी। ग्रहण का आरंभ मध्य रात्रि 1 बजकर 5 मिनट, मध्य 1 बजकर 44 मिनट और ग्रहण का मोक्ष 2 बजकर 40 मिनट पर होगा।

चंद्र ग्रहण के सूतक काल का समय।

यह चंद्र ग्रहण आज भारत में भी दृश्यमान होगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। आज रात लगने जा रहा खंडग्रास चंद्र ग्रहण चूंकि रात 1 बजकर 5 मिनट पर लग रहा है इसलिए इसका सूतक काल 9 घंटे पहले 28 अक्टूबर यानी आज शाम 04 बजकर 05 मिनट से शुरू हो जाएगा। चंद्र ग्रहण के समाप्त होने के साथ ही सूतक काल भी समाप्त हो जायेगा। सूतक काल के दौरान मंदिर एवं पूजा स्थलों के पट बंद रहेंगे और पूजा पाठ के साथ साथ ही सभी तरह के शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।

भारत के अलावा और कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण।

यह चंद्र ग्रहण भारत के सभी राज्यों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत के साथ साथ दुनिया के अन्य देशों यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर व पूर्व दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका आदि में भी दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि में लगेगा।

चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ – अशुभ प्रभाव

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आंशिक लगने जा रहा है, इसलिए ये काफी पीड़ादायक माना जा रहा है। इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों पर शुभ और कुछ राशियों पर अशुभ फल देने वाला रहेगा। यह चंद्र ग्रहण मेष, वृषभ, कन्या, मीन और मकर राशि के लिए बेहद अशुभ माना जा रहा है। साथ ही मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए ये चंद्र ग्रहण शुभ माना जा रहा है। क्या होता है आंशिक चंद्र ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा का केवल एक हिस्सा पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है। इसमें ऐसा प्रतीत होता है कि, चंद्रमा सतह से कट रहा और पृथ्वी की छाया चंद्रमा के उस भाग में काली दिखाई देती है, जोकि पृथ्वी के निकट होती है।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें।

1. चंद्र ग्रहण के दौरान सिर्फ भगवान के मंत्रों का जप करना चाहिए, जो कि दस गुना फलदायी माना जाता है।

2. चंद्र ग्रहण के बाद शुद्ध जल से स्नान करके, गरीबों का दान देना चाहिए।

3. चंद्र ग्रहण के बाद पूरे घर को शुद्ध करना चाहिए. ऐसा करने से घर की सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती है।

4. ग्रहण के समय गायों को घास, पक्षियों को अन्न, जरूरत मंदों को वस्त्र दान देने से अनेक गुना पुण्य प्राप्त होता है।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें।

1. चंद्र ग्रहण के दौरान क्रोध न करें, क्रोध करने से अगले 15 दिन आपके लिए खतरनाक हो सकते हैं।

2. चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन ग्रहण न करें, साथ ही पूजा पाठ करना भी वर्जित माना जाता है।

3. चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी सुनसान जगह या श्मशान भूमि के पास नहीं जाना चाहिए, क्योंकि इस दौरान नकारात्मक शक्तियां काफी ज्यादा प्रभावी रहती हैं।

4. चंद्र ग्रहण के दौरान व्यक्ति को किसी भी नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा अधिक रहती है।

5. ग्रहण की अवधि में पति-पत्‍नी को शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की सुख-शांति खराब हो सकती है

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं रखें इस बातों का ध्यान।

1. चंद्रग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

2. ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खाना पकाने या खाने से बचना चाहिए।

3. गर्भवती महिलाएं भूलकर भी चाकू-कैंची या किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

4. ग्रहण के सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को सोना नहीं चाहिए।

Related Posts

राजस्थान कृषि विभाग में 241 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज से आवेदन शुरू

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कृषि विभाग में 241 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत 21 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए है। सभी…

मध्य प्रदेश में राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 11 शहरों में 15 सेंटर्स बनाए, इंदौर में सबसे ज्यादा पांच सेटर्स

 इंदौर मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2024 आज से शुरू हो गई है। आयोग ने परीक्षा के लिए प्रदेशभर के 11 शहरों में 15 केंद्र बनाए हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

22 अक्टूबर मंगलवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

22 अक्टूबर मंगलवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

भगवान शिव की पूजा सोमवार को ही क्यों

भगवान शिव की पूजा सोमवार को ही क्यों

धनतेरस पर100 साल बाद बनेगा दुर्लभ सयोंग, इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के प्रबल योग

धनतेरस पर100 साल बाद बनेगा दुर्लभ सयोंग, इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के प्रबल योग

21 अक्टूबर सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

21 अक्टूबर सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

समूचे विश्व में पूजा होती है गणेश की

समूचे विश्व में पूजा होती है गणेश की

karva chauth 2024आपके शहर में कब निकलेगा चांद, जानिए सही टाइम

karva chauth 2024आपके शहर में कब निकलेगा चांद, जानिए सही टाइम