क्या मोहन सरकार और शिवराज देंगे जीतू पटवारी के सवालों का जवाब

Will Mohan Sarkar and Shivraj answer Jitu Patwari’s questions?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के आज पत्रकारों से चर्चा के बिंदु :-

मध्यप्रदेश में पहले हमने देखा था, झूठ और बेरोजगारी के मामा को! अब हम कर्ज और क्राइम के काका को देख रहे हैं।
मामा आए, 30 हजार रजिस्टर्ड झूठ बोल गए। हर एग्जाम में धांधली हुई। लाड़ली बहनों के साथ धोखा हुआ।

  • मतलब झूठ और बेरोजगारी के मामा आए! जनता से झूठा रिश्ता बनाया और जनता को ही ‘‘मामू“ बनकर चले गए।
  • झूठी बातें, झूठे दावे, झूठे वादे करते हुए ‘‘मीठा“ बोलना, यह शिवराज के शासन का पर्याय था।
  • अब आए हैं क्राइम और कर्ज के काका! रोजाना गंभीर किस्म के अपराध होते हैं। पुलिस वालों पर ही गोलियां चलती है। गैंगरेप होते रहते हैं। भाजपा के अनुषांगिक संगठनों से जुड़े लोग आदिवासियों को पीटते हैं।
  • सच्चाई है कि मोहन यादव सरकार के दो महीना में क्राइम का ग्राफ सबसे ज्यादा हो गया है! यह स्थिति तब है जब हमारे मुख्यमंत्री जी प्रदेश के गृहमंत्री भी हैं।
  • अराजक हो चुकी व्यवस्था को संभालने के लिए मुख्यमंत्री जी एक अधिकारी का तबादला करते हैं, तो दूसरी जगह कोई दूसरा फिर वही गलती करता है, सीधे मुख्यमंत्री को चुनौती देता है।
  • सरकार ने फिर से पांच हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है! मोहन सरकार ने सत्ता संभालते ही 1 महीने के अंदर में ही 23 जनवरी 2024 को 2500 करोड़ का कर्ज ले लिया।
  • इसके 15 दिन बाद फिर 7 फरवरी 2024 को 3000 करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया। इस तरह देखा जाए तो नई सरकार गठित होने के बाद सरकार ने 15 दिन के अंदर में ही 5500 करोड़ का कर्ज ले लिया है।
  • कर्ज लेकर मंत्रियों के बंगले सजाना है। सरकार की सुख सुविधाओं पर खर्च करना है। लेकिन लाडली बहनों को 3000 रू. प्रतिमाह नहीं देना है। गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपए प्रति क्विंटल भी नहीं देना है। धान के लिए वादा करने के बावजूद 3100 रुपए प्रति क्विंटल का मूल्य नहीं देना है।
  • शिवराज सिंह की सरकार ने 02 फरवरी 2023 को 3000 करोड, 09 फरवरी 2023 को 3000 करोड़, 16 फरवरी 2023 को 3000 करोड़, 23 फरवरी 203 को 3000 करोड़, 02 मार्च 2023 को 3000 करोड़, 09 मार्च 2023 को 2000 करोड़, 17 मार्च 2023 को 4000 करोड़, 24 मार्च 2023 को 1000 करोड़, 29 मार्च 2023 को 1000 करोड़, 14 जून 2023 को 4000 करोड़, 12 सितंबर 2023 को 1000 करोड़ और 27 दिसंबर 2023 को 2000 करोड़ रूपये का कर्ज लिया। मोहन यादव की सरकार बनते ही 23 जनवरी 2024 को 2500 करोड़, 15 दिन बाद फिर 7 फरवरी 2024 को 3000 करोड़ यानि नई सरकार के गठित होने के बार 5500 करोड़ का कर्ज सरकार ले चुकी है। आखिर इतना बजट कहां जाता है?
  • प्रदेशवासियों पहले हमने झूठ और बेरोजगारी के मामा को देखा अब हम क्राइम और कर्ज के काका को देख रहे हैं।
  • झूठ और जुमलों के जरिए रिश्ते बनाने वाले भाजपा नेता आर्थिक अराजकता का जवाब कब देंगे? कीचड़ के ऊपर कालीन कब तक बिछाया जाएगा?
  • प्रदेश में महंगाई से घर-परिवार की आर्थिक व्यवस्था बिगड़ी है। बेरोजगारी में मप्र नंबर एक पर है।
  • लोकसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही। भाजपा पहले जनता के सवालों के जवाब दे। ताकि, झूठे वादे करने वाले मुंह से, फिर कोई नया झूठ निकल नहीं पाए।
  • अभा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी जनता को पांच न्याय दिलाने को लेकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं, जो 2 मार्च को मध्यप्रदेश पहुंच रही है जो 7 मार्च तक रहेंगी, यात्रा उसके बाद राजस्थान में प्रवेश करेगी। यात्रा की तैयारी के लिए प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रणनीति बनायी गई है। यात्रा में प्रदेश के सभी कांग्रेसजन बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
  • कांग्रेस पार्टी आगामी समय में धान और गेहू के समर्थन मूल्य को लेकर बड़े आंदोलन ब्लाक स्तर पर करेगी। उसके बाद किसानों के साथ मिलकर तुलाई केंद्रों पर आंदोलन करेगी।
  • बीते विधानसभा चुनाव में आये परिणामों से आमजन में रोष हैं। भाजपा सरकार द्वारा ईवीएम में गड़बड़ी कर लोकतंत्र की हत्या की गई। लोग सड़कों पर उतरकर ईवीएम का खुलकर विरोध कर रहे हैं।
  • चंडीगढ़ चुनाव परिणामों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने परिणामों को लोकतंत्र की हत्या बताया, वहीं पीठासीन अधिकारी के फैसले को उलटकर यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र को तानाशाही से चलाया जा रहा है।

Related Posts

हरियाणा में प्रचार-प्रसार जोरों-शोरों से जारी, बारिश में भी नहीं रुका निर्दलीय प्रत्याशी कपूर नरवाल का काफिला

गोहाना हरियाणा में विधानसभा चुनावों को लेकर प्रचार-प्रसार जोरों-शोरों से जारी है। बरोदा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. कपूर सिंह नरवाल का चुनावी अभियान बारिश में भी जारी रहा।…

हरियाणा विधानसभा चुनाव: सैलजा की चुप्पी वा चुनाव प्रचार से दूरी, पार्टी के मुश्किल बढ़ा सकती है

चंडीगढ़ हरियाणा के विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया से पहले तक पूरे प्रदेश के दौरे पर निकली कांग्रेस की लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा की एकाएक चुनावी प्रचार से किनारा कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

20 सितम्बर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

20 सितम्बर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ

अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ

19 सितम्बर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

19 सितम्बर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 सितम्बर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 सितम्बर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 सितम्बर मंगलवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 सितम्बर मंगलवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण

18 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण