चोर, पाकिटमार रोकने सिम्स के गलियारों में भी लगेंगे सीसीटीवी

बिलासपुर

सिम्स के हर वार्ड के गलियारों में भी सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया गया है। अभी ये क्षेत्र सीसीटीवी के दायरे से बाहर हैं और इन्हीं गलियारों में सामान की चोरी के साथ पाकिटमारी की वारदात होती है। वहीं, अब इसे रोकने के लिए ही निगरानी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

सिम्स प्रबंधन को एक बड़ी दिक्कत का सामना सालों से करना पड़ रहा है। यहां पर चोरी व पाकिटमारी की वारदात रुक नहीं रही है। मरीज व उनके स्वजन इसका शिकार होते आ रहे हैं। इसे रोकने के लिए मौजूदा स्थिति में सिम्स में 94 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। जिन क्षेत्रों में कैमरे लगे हैं, वहां पर चोरी की वारदात नहीं होती है। वहीं सिम्स में विभिन्न विभागों के 29 वार्डों का संचालन किया जाता है।

इनके गलियारे अभी तक सीसीटीवी कैमरे की सुरक्षा के दायरे में नहीं हैं। ऐसे में चोर, पाकिटमार इन्हीं गलियारों में सक्रिय रहते हैं और इन्हीं स्थानों में घटना को अंजाम देते आ रहे हैं। अब ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए ही सभी गलियारों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया गया है। इन गलियारों के लिए जल्द ही कैमरों की खरीदी की जाएगी। जल्द ही गलियारे भी सीसीटीवी कैमरे के सुरक्षा दायरे में आ जाएंगे।

बिगड़े कैमरों में कराएंगे सुधार
सिम्स प्रबंधन ने यह भी जानकारी दी है कि परिसर, मुख्य द्वार, ओपीडी और एमआरडी हाल में लगे कुछ कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। वहीं अब इन कैमरों को फिर से चालू करवाया जाएगा। सभी कैमरे चेक कराया जा रहा हैं। जो भी बंद मिलेगा, उसे बनवाया जाएगा या फिर उसके बदले नए कैमरे लगाए जाएंगे।

  • admin

    Related Posts

    इंदौर में फ्लैट से नीचे गिरी MBA छात्रा, पुलिस से बोली- मोबाइल पर बात करते समय फिसला पैर

     इंदौर  विजयनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार तो एमबीए की छात्रा तीसरी मंजिल से गिर गई। छात्रा को कमर और हाथों में चोट आई है। बयानों में छात्रा ने कहा मोबाइल…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 18 अक्टूबर को मुंबई में इंडिया केम : 2024 में हिस्सा लेंगे

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई में इंडिया केम : 2024 को करेंगे संबोधित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 18 अक्टूबर को मुंबई में इंडिया केम : 2024 में हिस्सा लेंगे इंडिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

    कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

    17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

    17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

    24 अक्टूबर को खरीदी का महा मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग होने से सभी कार्य सिद्ध होंगे

    24 अक्टूबर को खरीदी का महा मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग होने से सभी कार्य सिद्ध होंगे