राजस्थान-पाली में कार की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत

पाली.

पाली में सोमवार सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। हादसा पाली में पणिहारी होटल के पास हुआ। एक कार ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो भाई उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरे और सिर फटने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं।

सदर थाना पुलिस के अनुसार  बाइक सवार मंडली निवासी सुरेश गर्ग पुत्र चतराराम गर्ग अपने रिश्ते के भाई मंडली गांव निवासी हरीराम पुत्र खेताराम गर्ग के साथ मंडली गांव आ रहा था। इस दौरान हाइवे पर पणिहारी होटल के निकट पीछे से आ रही कार का टायर अचानक फट गया। बेकाबू हुई तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

दोनों शव मोर्चरी में रखवाए
इस दुर्घटना में बाइक सवार हरीराम गर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेश गर्ग ने बांगड़ अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद दोनों शवों को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। इस दुर्घटना में  कार में सवार लोग भी चोटिल हो गए जोकि चोटिला गांव में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस  कांलद्री (सिरोही) लौट रहे थे।

मीडिया जगत में शोक की लहर
जानकारी के आसार मृतक सुरेश गर्ग और हरीराम गर्ग दोनों मंडली गांव के निवासी थे और रिश्ते में आपस में भाई थे। दोनों भाई अपने रिश्तेदार की मौत पर आयोजित बैठक में शामिल होकर वापस मंडली आ रहे थे तभी पाली में पणिहारी होटल के निकट ये दुर्घटना हो गई। मृतक सुरेश गर्ग एक दैनिक समाचार पत्र से जुड़ा हुआ था, जिसके चलते मीडिया जगत में भी इस समाचार से शोक की लहर छा गई।

admin

Related Posts

सिवनी में कंटेनर की टक्कर से श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत, 26 अन्य घायल, दो जबलपुर रैफर

सिवनी जबलपुर-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 में शुक्रवार दोपहर बड़ी सड़क दुघर्टना हो गई। श्रमिकों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर…

मध्यप्रदेश की मंडियों में तौल-कांटे की जानकारी अब ई-अनुज्ञा पोर्टल पर स्वचालित रूप से कैप्चर की जाएगी

भोपाल प्रदेश की मंडियों में तौल-कांटे से तौल की जानकारी ई-अनुज्ञा पोर्टल पर कैप्चर होगी। इसके लिए तौल-कांटों को ई- अनुज्ञा पोर्टल से लिंक किया जाएगा। राज्य मंडी बोर्ड ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव