छोटे बच्चों के साथ अश्लील हरकत करने की सीख देते हुए ‘कुंवारी बेगम’ किया गिरफ्तार

गाजियाबाद
कुंवारी बेगम नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाली शिखा मैत्रैय को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छोटे बच्चों के साथ अश्लील हरकत करने की सीख देते हुए उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी थी। वीडियो वायरल होने के बाद शिखा को खुद के फंसने की आशंका हो गई थी और इस वजह से उसने अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया हैंडल्स को डिलीट करके बचने की कोशिश भी की।

कौशांबी थाने में बुधवार को दीपिका नारायण नाम की एक सामाजिक कार्यकर्ता ने शिखा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने ट्विटर के जरिए भी गाजियाबाद पुलिस के पास वह विवादित वीडियो भेजा था और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की थी। ट्विटर पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सख्त ऐक्शन की मांग कर रहे हैं। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से भी हस्तक्षेप की मांग सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे थे।

गुरुवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने शिखा को हापुड़ रोड इंद्रगढ़ी से गिरफ्तार किया जोकि मसूरी थाना क्षेत्र में है। पुलिस पुख्ता सूचना के आधार पर उसके आवास पर पहुंची और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी के समय उसका कंप्यूटर और मोबाइल भी जब्त किया गया है। पुलिस कंप्यूटर और सोशल मीडिया चैनल्स को खंगालने में भी जुट गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या वह इससे पहले भी अश्लील सामग्री परोसती रही है।

शिखा 'कुंवारी बेगम' नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाती थी। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर चुकी शिखा खुद को एक गेमर बताती थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि वह पहले भी अपने वीडियोज में अश्लील बातें करती रही है।

 

admin

Related Posts

सिवनी में कंटेनर की टक्कर से श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत, 26 अन्य घायल, दो जबलपुर रैफर

सिवनी जबलपुर-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 में शुक्रवार दोपहर बड़ी सड़क दुघर्टना हो गई। श्रमिकों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर…

मध्यप्रदेश की मंडियों में तौल-कांटे की जानकारी अब ई-अनुज्ञा पोर्टल पर स्वचालित रूप से कैप्चर की जाएगी

भोपाल प्रदेश की मंडियों में तौल-कांटे से तौल की जानकारी ई-अनुज्ञा पोर्टल पर कैप्चर होगी। इसके लिए तौल-कांटों को ई- अनुज्ञा पोर्टल से लिंक किया जाएगा। राज्य मंडी बोर्ड ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव