अदन की खाड़ी में Merchant ship पर हूतियों ने किया हमला, मर्चेंट नेवी का एक सदस्य गंभीर रूप से हुआ घायल

वाशिंगटन
अदन की खाड़ी में एक व्यापारिक जहाज पर मौजूद मर्चेंट नेवी का एक सदस्य यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया है और जहाज को भी नुकसान पहुंचा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने एक बयान में यह जानकारी दी है। सेंटकॉम ने गुरुवार को एक्स पर बताया कि कर्मचारी को इलाज के लिए पास के जहाज में स्थानांतरित कर दिया गया है। अभी उसकी राष्ट्रीयता स्पष्ट नहीं है। सेंटकॉम ने लिखा, ‘ईरान समर्थति हूतियों द्वारा किया गया यह व्यवहार क्षेत्रीय स्थिरता को, और लाल सागर तथा अदन की खाड़ी में नाविकों के जीवन को खतरे में डालता है।

उसने बताया कि ‘पलाऊ देश के ध्वज वाहक यूक्रेनी-स्वामित्व वाले और पोलैंड-संचालित बल्क कार्गो वाहक‘ पर दो क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया जिससे उसमें आग लग गई। चालक दल अभी भी आग बुझाने में लगा हुआ है। सेंटकॉम के अनुसार, एमवी वर्बेना नामक जहाज ‘लकड़ी की निर्माण सामग्रियां लेकर‘ मलेशिया से इटली जा रहा था। अक्टूबर 2023 में गाजा युद्ध की शुरुआत के बाद से हूती आतंकवादियों ने लाल सागर और आस-पास की अदन की खाड़ी में व्यापारिक जहाजों पर बार-बार हमले किए हैं।

अदन की खाड़ी एक महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्ग है जो स्वेज नहर के माध्यम से भूमध्य सागर से जुड़ता है। आतंकवादियों ने कहा है कि इन हमलों का उद्देश्य फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास को समर्थन देना है, ताकि मालवाहक जहाजों के लिए इजरायल पहुंचना मुश्किल हो जाए। जवाबी कार्रवाई में, अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन में हूती ठिकानों पर कई सैन्य हमले किए हैं। यूरोपीय संघ ने भी लाल सागर में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के लिए एक सैन्य अभियान शुरू किया है।

 

admin

Related Posts

विशेषज्ञों ने जताई स्वास्थ्य जोखिम की चिंता- दिल्ली में यमुना नदी में सफेद झाग की मोटी परत देखने को मिली

नई दिल्ली दिल्ली में यमुना नदी में शुक्रवार को सफेद झाग की मोटी परत देखने को मिली। विशेषज्ञों का कहना है कि यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है…

मंत्री के रूप में पहली बार हरियाणा सचिवालय पहुंची श्रुति चौधरी भी आत्मविश्वास से भरी नजर आई, कहा- ये गौरव का क्षण

चंडीगढ़ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की तीसरी पीढ़ी से उनकी पोती श्रुति चौधरी चुनकर विधानसभा पहुंची और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें सम्मान देते हुए मंत्रिमंडल में स्थान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव