जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सागरताल पर जनप्रतिनिधियों के साथ सीएम यादव करेंगे श्रमदान

ग्वालियर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जून को ग्वालियर आएंगे। ग्वालियर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव शहर के ऐतिहासिक सागरताल के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार कार्य में जनप्रतिनिधियों के साथ सामूहिक श्रमदान कर जिलेवासियों को “जल गंगा संवर्धन अभियान” में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश देंगे। साथ ही शहर में नवनिर्मित शंकरपुर क्रिकेट स्टेडियम में IPL की तर्ज पर आयोजित होने जा रही MPL– 2024 (मध्यप्रदेश लीग-सिंधिया कप) के उदघाटन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रस्तावित ग्वालियर यात्रा की तैयारी के सिलसिले में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह व जिला भाजपा अध्यक्ष अभय चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना, कलेक्टर रुचिका चौहान एवं पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह, जिला पंचायत सीईओ विवेक कुमार व अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार व श्री टी एन सिंह सहित जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद थे। ऊर्जा मंत्री तोमर व सांसद कुशवाह एवं संभाग आयुक्त डॉ. खाड़े ने कहा कि व्यवस्थायें ऐसी हों, जिससे सागरताल पर आम नागरिक आसानी से पहुंच सकें। साथ ही शहर का आवागमन भी प्रभावित न हो। जनप्रतिनिधिगणों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने सागरताल एवं शंकरपुर स्थित नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थायें देखीं। साथ ही यहाँ की व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों से चर्चा की। संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर ने सागरताल के समीप स्थापित किए गए वाटर हार्वेस्टिंग के नमूने का जायजा भी लिया।

admin

Related Posts

उज्जैन में लगी देश की पहली अनोखी घड़ी सिर्फ समय नहीं बताती, 48 मिनट का एक घंटा

उज्जैन शहर में अनोखी घड़ी का अनावरण किया गया, जो वैदिक समय प्रणाली पर आधारित है। 'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी' नाम की इस घड़ी को डॉ. आरोह श्रीवास्तव ने बनाया है।…

मोहन सरकार ने प्रदेश में पुलिस भर्ती में बड़ा बदलाव किया, ‘घोटाला’ रोकने ‘थियोडोलाइट’ का इस्तेमाल अब होगा

भोपाल मध्य प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोप लगते रहे हैं। ऐेसे में अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नहीं चाहते कि युवाओं के भविष्य से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव