सीएम साय और उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बलिदान जवान को अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर।

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगलों में हुए नक्सली मुठभेड़ में बलिदान जवान को श्रद्धांजलि दी। सीएम साय ने चौथी बटालियन माना पहुंचकर बलिदान जवान नितेश एक्का के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी बलिदान जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। जवान नितेश एक्का नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों से मुठभेड़ के दौरान बलिदान हुए थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मुलाकात करने रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे। मुख्‍यमंत्री घायल जवानों से की बात, डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुए नक्सली मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए थे।

 मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, नारायणपुर मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं। साथ ही एक जवान के बलिदान होने और 2 के घायल होने की दुःखद खबर है। नक्सली कार्रवाई से विचलित हैं। उनके खात्मे के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है। लक्ष्य पूरा होने तक चुप नहीं बैठेंगे।'

छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में नारायणपुर जिले में सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सुरक्षा बल ने अबूझमाड़ के कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र के जंगल में शनिवार की सुबह मुठभेड़ में आठ वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों के शव और हथियार पुलिस को मिल चुके हैं। मुठभेड़ में और कई नक्सलियों के मारे जाने व घायल होने की सूचना है।

इधर, नक्सलियों की फायरिंग में स्पेशल टास्क फोर्स के जवान नितीश एक्का (27) बलिदान हो गए हैं। वह जशपुर के निवासी थे। दो अन्य जवान लेखराम नेताम (28) निवासी धमतरी व कैलाश नेताम (33) निवासी कोंडागांव घायल हुए हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट कर उपचार के लिए रायपुर लाया गया है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।

 

admin

Related Posts

इंदौर को मिला बेस्ट वाटर डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित

इंदौर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा '5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार' से पश्चिम जोन के अंतर्गत इंदौर को सर्वश्रेष्ठ जिले के तौर पर पुरस्कृत करने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस…

मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने रेल कर्मयोगियों को किया समर्पित

  बिलासपुर बिलासपुर मण्डल अपने समर्पित रेलकर्मियों के सम्मिलित, सतत् एवं अनुशासित प्रयास से विपरीत परिस्थितियों में भी डटकर काम करते हुए सर्वाधिक लदान करने वाले मंडलों में से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

23 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

23 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

अहोई अष्टमी व्रत, बच्चों की दीर्घायु, सुख और समृद्धि के लिए रखने वाला व्रत

अहोई अष्टमी व्रत, बच्चों की दीर्घायु, सुख और समृद्धि के लिए रखने वाला व्रत

22 अक्टूबर मंगलवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

22 अक्टूबर मंगलवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

भगवान शिव की पूजा सोमवार को ही क्यों

भगवान शिव की पूजा सोमवार को ही क्यों

धनतेरस पर100 साल बाद बनेगा दुर्लभ सयोंग, इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के प्रबल योग

धनतेरस पर100 साल बाद बनेगा दुर्लभ सयोंग, इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के प्रबल योग

21 अक्टूबर सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

21 अक्टूबर सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ