छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों द्वारा बिछाये प्रेशर बम में विस्फोट से महिला गंभीर घायल

बीजापुर.

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां सुरक्षाबलों को रोकने के लिए बिछाए गए प्रेशर बम में विस्फोट होने से की खबर सामने आई है। इस विस्फोट के चलते एक महिला घायल हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ज़िले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नड़पल्ली गांव के जंगल में प्रेशर बम की चपेट में आने से लगभग 60 वर्षीय महिला जोगी गंभीर रूप से घायल हो गई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नड़पल्ली गांव की निवासी जोगी वनोपज एकत्र करने के लिये आज सुबह जंगल गई थी। उसी दौरान उसने अनजाने में अपना पैर प्रेशर बम पर रख दिया। इससे प्रेशर बम में विस्फोट हो गया और जोगी गंभीर रूप से घायल हो गई।

महिला के दोनों पैर हुए घायल
पुलिस आधिकारियों ने बताया कि महिला के दोनो पैरों में गंभीर चोट पहुंची है। महिला के घायल होने का पता चलते ही गांव वालों की भीड़ लग गई। किसी तरह लोगों ने घायल महिला को उसूर के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस की मदद से बेहतर ट्रीटमेंट के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुरक्षाबलों के लिए नक्सली बिछाते है बम
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली अक्सर जंगल में बारूदी सुरंग और प्रेशर बम लगा देते हैं। जिससे जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने जाने वाले, मवेशियों को ले जाने वाले ग्रामीण और जंगल में जाने वाले मवेशी भी हताहत होते हैं। इसी तरह के बिछाए प्रेशर बम की चपेट में महिला आ गई।

admin

Related Posts

सिवनी में कंटेनर की टक्कर से श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत, 26 अन्य घायल, दो जबलपुर रैफर

सिवनी जबलपुर-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 में शुक्रवार दोपहर बड़ी सड़क दुघर्टना हो गई। श्रमिकों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर…

मध्यप्रदेश की मंडियों में तौल-कांटे की जानकारी अब ई-अनुज्ञा पोर्टल पर स्वचालित रूप से कैप्चर की जाएगी

भोपाल प्रदेश की मंडियों में तौल-कांटे से तौल की जानकारी ई-अनुज्ञा पोर्टल पर कैप्चर होगी। इसके लिए तौल-कांटों को ई- अनुज्ञा पोर्टल से लिंक किया जाएगा। राज्य मंडी बोर्ड ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव