ग्रीन दुर्ग अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

रायपुर,  

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित दशम योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शामिल हुए।  मुख्य अतिथि शर्मा के साथ विधायक गजेन्द्र यादव भी योगाभ्यास में शामिल हुए। पतंजलि योगपीठ के जयंत भारती और  पंकज शर्मा के मार्गदर्शन में मुख्य अतिथि श्री शर्मा, विधायक श्री यादव, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी  आर.जी. गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेन्द्र शुक्ला, नगर के गणमान्य नागरिक, समस्त विभाग के अधिकारीगण, नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी ने योग के विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किये।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नगरवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 21 जून वह दिवस है, जिस दिन भारतीय संस्कृति की पहल को पूरे दुनिया ने अंगीकार किया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा प्रतिवर्ष आगे बढ़ते रहे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने कहा कि जीवन में योग का बहुत महत्व है। योग ऐसा सशक्त माध्यम है जिससे शारीरिक, बौद्धिक विकास संभव है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने वृक्षारोपण कर ग्रीन दुर्ग अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्टेडियम परिसर में मौलश्री और बादाम का पौधरोपण किया। इसी कड़ी में उन्होंने डोर-टू-डोर निःशुल्क पौधरोपण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    पशुपालन राज्य मंत्री पटेल ने किया दुग्ध संपदा डेयरी स्टेट का अवलोकन

    भोपाल पशुपालन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने आज दुग्ध संपदा डेयरी स्टेट, भदभदा, भोपाल का अवलोकन किया। उन्होंने शासकीय जर्सी पशु प्रजनन प्रक्षेत्र में संधारित शुद्ध शाहीवाल गाय,शुद्ध…

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धर्मपत्नी के साथ उज्जैन में मनाया करवा चौथ पर्व

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव के साथ आज उज्जैन स्थित निज निवास पर करवा चौथ का पर्व मनाया। करवा चौथ के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    21 अक्टूबर सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    21 अक्टूबर सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    समूचे विश्व में पूजा होती है गणेश की

    समूचे विश्व में पूजा होती है गणेश की

    karva chauth 2024आपके शहर में कब निकलेगा चांद, जानिए सही टाइम

    karva chauth 2024आपके शहर में कब निकलेगा चांद, जानिए सही टाइम

    20 अक्टूबर रविवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    20 अक्टूबर रविवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    करवा चौथ पर भद्रा का साया, पूजा के दौरान पढ़ें ये मंत्र

    करवा चौथ पर भद्रा का साया, पूजा के दौरान पढ़ें ये मंत्र

    20 अक्टूबर को करवा चौथ, नोट करें पूजा का मुहूर्त, विधि

    20 अक्टूबर को करवा चौथ, नोट करें पूजा का मुहूर्त, विधि