असम में मॉनसूनी बारिश से त्राहिमाम, बाढ़ से 11 लाख लोग प्रभावित; राहत-बचाव को उतारे वायुसेना के हेलीकॉप्टर

गुवाहाटी
असम में बाढ़ की स्थिति ने जटिल रूप ले लिया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, पहली जुलाई की तुलना में दो जुलाई की रात तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की संख्या में तेजवृद्धि हुई है। एक जुलाई तक राज्य के 19 जिले बाढ़ की चपेट में थे, लेकिन दो जुलाई की रात तक 28 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा  देर रात तक बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचते रहे। आधी रात उन्होंने हातीमूड़ा में क्षतिग्रस्त हुए तटबंध का जायजा लिया। साथ ही राज्य के जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका, शिक्षा मंत्री रनोज पेगू समेत कई मंत्री एवं विधायक स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। बाढ़ग्रस्त जिलों में कामरूप, तामुलपुर, चिरांग, मोरीगांव, लखीमपुर, बिश्वनाथ, डिब्रूगढ़, करीमगंज, उदालगुड़ी, नगांव, बंगाईगांव, शोणितपुर, गोलाघाट, होजाई, दरंग, चराइदेव, नलबाड़ी, जोरहाट, शिवसागर, कार्बी आंगलोंग, ग्वालपाड़ा, धेमाजी, माजुली, तिनसुकिया, कोकराझाड़, बरपेटा और कछार शामिल हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इन जिलों के 84 राजस्व सर्किलों के 2,208 गांव अब तक जलमग्न हो चुके हैं। इस बाढ़ में 11,34,446 लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा 42,476.18 हेक्टेयर कृषि भूमि बाढ़ से प्रभावित हुई है। इस बाढ़ से 8,32,099 मवेशी प्रभावित हुए हैं। प्रशासन की पहल पर अब तक 130 राहत शिविर लगाए जा चुके हैं। इन शिविरों में 18,459 बाढ़ पीड़ितों ने शरण ली है। इस वर्ष बाढ़ में अब तक 38 लोगों की मृत्यु होने संबंधी सूचना प्राप्त हुई है।

 

admin

Related Posts

डिजिलॉकर लाखों नागरिकों का जीवन सरल बनाते हुए उन्हें डिजिटल उपकरणों से सशक्त बना रहा है: सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

नई दिल्ली सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि प्रमुख ई-गवर्नेंस प्लेटफार्म डिजिलॉकर लाखों नागरिकों का जीवन सरल बनाते हुए उन्हें डिजिटल उपकरणों से सशक्त बना रहा है। आईटी…

भाजपा सरकार ने योग्य युवाओं को रोजगार देकर दिया दिवाली का नायाब तोहफा: रणबीर गंगवा

चंडीगढ़ कैबिनेट मंत्री  रणबीर गंगवा ने कहा कि बिना खर्ची, बिना पर्ची के योग्य युवाओं को रोजगार देकर भाजपा सरकार ने हजारों परिवारों को दिवाली का नायाब तोहफा देने का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

20 अक्टूबर रविवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

20 अक्टूबर रविवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

करवा चौथ पर भद्रा का साया, पूजा के दौरान पढ़ें ये मंत्र

करवा चौथ पर भद्रा का साया, पूजा के दौरान पढ़ें ये मंत्र

20 अक्टूबर को करवा चौथ, नोट करें पूजा का मुहूर्त, विधि

20 अक्टूबर को करवा चौथ, नोट करें पूजा का मुहूर्त, विधि

19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम