मुहर्रम के जुलूस पर योगी ने दिया अल्टिमेटम, नियम पालन करने और मनमानेपन पर कही बड़ी बात

लखनऊ
 'याद करिए मुहर्रम के समय में सड़कें सूनी हो जाती थी। आज मुहर्रम आयोजित हो रहा है इसका पता भी नहीं लग रहा। ताजिया के नाम पर घर तोड़े जाते थे, पीपल के पेड़ काटे जाते थे, सड़कों के तार हटाए जाते थे। आज कहा जाता है किसी गरीब की झोपड़ी नहीं हटेगी। आज कहा जाता है सरकार नियम बनाएगी, त्योहार मनाने हैं तो नियमों के अंतर्गत मनाओ नहीं तो घर बैठ जाओ। ये मनमानापन नहीं चल सकता है।'… ये बात कही है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने।

बीजेपी की यूपी कार्यसिमिति की बैठक में योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में यह बातें कही। अभी मुहर्रम का आठवां दिन चल रहा है। इसमें आग के शोलों पर चलते हुए या हुसैन के नारा लगाए जाने के बाद मेंहदी जुलूस निकल चुका है। बीजेपी की इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी, यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत बड़ी संख्या में पार्टी के छोटे-बड़े पदाधिकारी शामिल हुए।

मुहर्रम इस्लाम धर्म में विश्वास करने वाले लोगों का एक प्रमुख दिन है। इस मौके पर ताजिये यानी मोहर्रम का जुलूस निकाला जाता है। इस दिन शिया मुसलमान इमामबाड़ों में जाकर मातम मनाते हैं और ताजिया निकालते हैं। मुहर्रम की 10वीं तारीख को यौम-ए-आशूरा होता है, जो इस साल 17 जुलाई को होगा।

इस्लामी मान्यताओं के अनुसार कर्बला में एक युद्ध के दौरान इस दिन हजरत मुहम्मद के नवासे (नाती) हजरत हुसैन अपने 72 साथियों के साथ शहीद हो गए थे। इसमें उनके 6 महीने के पुत्र हजरत अली असगर भी शामिल थे। तभी से मुसलमान इस महीने में इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत का गम मनाकर उन्हें याद करते हैं।

जाति मजहब के आधार पर भेदभाव नहीं हुआ- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के सबका साथ सबका विकास के नारे के तहत सबको योजनाओं का लाभ मिला है। किसी के साथ जाति मजहब के आधार पर भेदभाव नहीं हुआ है। 80 करोड़ लोगों को आज भी राशन मिल रहा है। बीजेपी कार्यकर्ता लगातार काम करता रहा है। विपरीत परिस्थितियों में अपनी जान की परवाह किए बगैर लगातार कोरोना जैसी बीमारी में जूझता रहा था। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में बीजेपी कार्यकर्ता और आरएसएस के लोग जनता की सेवा कर रहा था। उस वक्त किसी अन्य दल के नेता का अता पता नहीं था।

admin

Related Posts

सिवनी में कंटेनर की टक्कर से श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत, 26 अन्य घायल, दो जबलपुर रैफर

सिवनी जबलपुर-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 में शुक्रवार दोपहर बड़ी सड़क दुघर्टना हो गई। श्रमिकों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर…

मध्यप्रदेश की मंडियों में तौल-कांटे की जानकारी अब ई-अनुज्ञा पोर्टल पर स्वचालित रूप से कैप्चर की जाएगी

भोपाल प्रदेश की मंडियों में तौल-कांटे से तौल की जानकारी ई-अनुज्ञा पोर्टल पर कैप्चर होगी। इसके लिए तौल-कांटों को ई- अनुज्ञा पोर्टल से लिंक किया जाएगा। राज्य मंडी बोर्ड ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव