नगर निगम कार्यकारिणी के भाजपा-सपा के घोषित प्रत्याशी चुन गए

लखनऊ

लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी के खाली छह पदों पर भाजपा के पांच और सपा के एक प्रत्याशी को निर्विरोध चुन लिया गया। कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा। चुनाव को लेकर भाजपा ने पांच और सपा ने एक प्रत्याशी का नाम तय किया था।

नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के छह सदस्य 14 जून को लाटरी डालकर रिटायर किए गए थे। उन्हीं रिक्त पदों पर चुनाव हुआ। जो छह सदस्य रिटायर हुए थे, उनमें भाजपा के पांच और सपा का एक सदस्य शामिल था। उसी हिसाब से दोनों दलों ने प्रत्याशी तय किए हैं, ताकि क्रॉस वोटिंग और चुनाव की नौबत न आए।

भाजपा के चुने गए सदस्यों में बाबू जगजीवन राम वार्ड के पार्षद भृगुनाथ शुक्ला, कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड की गौरी सांवरिया, मोती लाल नेहरू चंद्रभानु गुप्त वार्ड की चरनजीत गांधी, बाजार कालीजी चौक के अनुराग मिश्रा अन्नू और खरिका प्रथम वार्ड के कृष्ण कुमार का नाम शामिल हैं। वहीं, सपा की अंबरगंज वार्ड की पार्षद सबा अहसन को चुना गया है।

कांग्रेस के सदन में महज तीन पार्षद हैं। ऐसे में वह चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं थी। बीते साल मुकेश सिंह चौहान ने चुनाव लड़ने का दावा किया था लेकिन ऐन मौके पर पर्चा दाखिल नहीं किया। इस बार किसी ने दावा नहीं किया है। वहीं, बसपा से अमित चौधरी अकेले पार्षद थे, जो तीन महीने पहले भाजपा में शामिल हो गए।

  • admin

    Related Posts

    त्योहारी सीजन शुरू: अब कुशीनगर एक्सप्रेस में नो रूम, कई ट्रेनों में 50 से अधिक वेटिंग

    भोपाल त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। आरक्षित टिकट काउंटर में भी यात्रियों की लंबी कतार लग रही है। सबसे अधिक वेटिंग बिहार, यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात सहित अन्य क्षेत्रों…

    पीएम जन-मन में 37.65 लाख पीवीटीजी व्यक्ति हितग्राहीमूलक योजनाओं से हुए लाभान्वित

    भोपाल प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) योजना में 5 लाख 46 हजार 335 व्यक्तियों के जन-धन बैंक खाते खोले गये हैं। यह लक्ष्य की शत-प्रतिशत उपलब्धि है। जन-धन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    22 अक्टूबर मंगलवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    22 अक्टूबर मंगलवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    भगवान शिव की पूजा सोमवार को ही क्यों

    भगवान शिव की पूजा सोमवार को ही क्यों

    धनतेरस पर100 साल बाद बनेगा दुर्लभ सयोंग, इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के प्रबल योग

    धनतेरस पर100 साल बाद बनेगा दुर्लभ सयोंग, इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के प्रबल योग

    21 अक्टूबर सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    21 अक्टूबर सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    समूचे विश्व में पूजा होती है गणेश की

    समूचे विश्व में पूजा होती है गणेश की

    karva chauth 2024आपके शहर में कब निकलेगा चांद, जानिए सही टाइम

    karva chauth 2024आपके शहर में कब निकलेगा चांद, जानिए सही टाइम