रामलला दर्शन के लिए नारायणपुर जिले से श्रद्धालु हुए रवाना

रायपुर,

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश के श्रद्धालुओं को निःशुल्क अयोध्या धाम दर्शन हेतु श्रीरामलला दर्शन योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत विशेष ट्रेन के माध्यम से प्रत्येक जिलों से श्रद्धालुओं का चयन कर उन्हें रामलला के दर्शन हेतु ले जाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज नारायणपुर जिला के 12 श्रद्धालुओं को नारायणपुर से दुर्ग रवाना किया गया। ये श्रद्धालु दुर्ग से आस्था विशेष ट्रेन से बनारस का दर्शन करते हुए अयोध्या धाम पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि इस योजना से हम लोगों का श्रीराम के दर्शन करने का सपना पूरा हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज निःशुल्क मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने-आने, रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, खाने की भी व्यवस्था शामिल रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सक दल भी मौजूद रहेगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    इंदौर में फ्लैट से नीचे गिरी MBA छात्रा, पुलिस से बोली- मोबाइल पर बात करते समय फिसला पैर

     इंदौर  विजयनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार तो एमबीए की छात्रा तीसरी मंजिल से गिर गई। छात्रा को कमर और हाथों में चोट आई है। बयानों में छात्रा ने कहा मोबाइल…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 18 अक्टूबर को मुंबई में इंडिया केम : 2024 में हिस्सा लेंगे

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई में इंडिया केम : 2024 को करेंगे संबोधित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 18 अक्टूबर को मुंबई में इंडिया केम : 2024 में हिस्सा लेंगे इंडिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

    कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

    17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

    17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

    24 अक्टूबर को खरीदी का महा मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग होने से सभी कार्य सिद्ध होंगे

    24 अक्टूबर को खरीदी का महा मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग होने से सभी कार्य सिद्ध होंगे