सावन संकष्टी चतुर्थी: व्रत की पूजा विधि और इसके लाभ

आज सावन मास का संकष्टी चतुर्थी व्रत है। सावन मास में आने वाली संकष्टी चतुर्थी को गजानन चतुर्थी कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति इस व्रत को करता है उसके सभी संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस व्रत में भगवान गणेश और चंद्रमा के पूजन का विशेष महत्व है। साथ ही सावन में संकष्टी चतुर्थी होने से इसका महत्व कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं सावन के संकष्टी चतुर्थी व्रत की पूजा विधि और महत्व।

सावन संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि

1) इस दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करके सूर्य देव को जल में चावल डालकर जल अर्पित करें और व्रत का संकल्प लें।

2) इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा का पंचामृत से स्नान कराएं। इसके बाद भगवान गणेश को फूल, चावल, दूर्वा,फल जनेऊ आदि अर्पित करें।

3) इसके बाद घी का दीपक और धूप जलाएं। सबसे पहले गणेशजी के मंत्र ओम गं गणपतये नम: मंत्र का जप करें। कम से कम 108 इस मंत्र का जप करें।

4) इसके बाद भगवान गणेश की चालीसा करें और स्तोत्र का पाठ करें अंत में आरती करें। इसके बाद भगवान गणेश की परिक्रमा करें। पूजा के बाद जरुरमंद लोगों को दान आदि करें।

5) इस दिन अन्न ग्रहण न करें आप चाहें तो फलाहार ले सकते हैं।

गणेश चतुर्थी व्रत का महत्व

गणेश चतुर्थी का व्रत करने से व्यक्ति को भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं परिवार की सुख समृद्धि के लिए करती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही व्रत के प्रभाव से रुके हुए मांगलिक कार्य भी पूरे होते हैं। इसके अलावा बुध ग्रह कमजोर होने पर भी यह व्रत करना लाभकारी होता है। इस दिन गणेशजी की आराधना करने के साथ ही रात के समय चंद्र देव को जल अर्पित करके ही व्रत पूर्ण माना जाता है।

  • admin

    Related Posts

    18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    मेष राशि- आज मेष राशि वालों को कानूनी विवादों से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। नई प्रॉपर्टी की खरीदारी संभव है। शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल…

    कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

    कार्तिक मास का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। दरअसल, इस महीने में भगवान विष्णु लंबे समय तक निंद के बाद जागते हैं। ऐसी मान्यता है कि माता कार्तिक मास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

    कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

    17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

    17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

    24 अक्टूबर को खरीदी का महा मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग होने से सभी कार्य सिद्ध होंगे

    24 अक्टूबर को खरीदी का महा मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग होने से सभी कार्य सिद्ध होंगे