छत्तीसगढ़-गौरेला के जलाशय में मिला दो दिन से लापता युवक का शव

गौरेला.

गौरेला के मलनिया जलाशय में दो दिनों से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव की पहचान गौरेला के सरस्वती नगर निवासी नरेश सिंधी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गौरेला क्षेत्र से लगे मलानिया जलाशय के धौरामुडा गांव की तरफ से जलाशय में एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस ने मौके पर पहुचकर शव को जलाशय से बाहर निकाला। शव की पहचान नरेश सिंधी कुमार पिता राजकुमार सिंधी उम्र 32 वर्ष, सरस्वती नगर गौरेला के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक दो दिन पहले अपने घर से निकला था और तब से लापता था। उसकी खूब तलाश की गई, लेकिन उसकी कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। अब दो दिन बाद युवक का शव जलाशय में मिला है। युवक के मौत का कारण अस्पष्ट है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

admin

Related Posts

इंदौर में फ्लैट से नीचे गिरी MBA छात्रा, पुलिस से बोली- मोबाइल पर बात करते समय फिसला पैर

 इंदौर  विजयनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार तो एमबीए की छात्रा तीसरी मंजिल से गिर गई। छात्रा को कमर और हाथों में चोट आई है। बयानों में छात्रा ने कहा मोबाइल…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 18 अक्टूबर को मुंबई में इंडिया केम : 2024 में हिस्सा लेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई में इंडिया केम : 2024 को करेंगे संबोधित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 18 अक्टूबर को मुंबई में इंडिया केम : 2024 में हिस्सा लेंगे इंडिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

24 अक्टूबर को खरीदी का महा मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग होने से सभी कार्य सिद्ध होंगे

24 अक्टूबर को खरीदी का महा मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग होने से सभी कार्य सिद्ध होंगे