छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में ट्रेलर और बाइक की टक्कर में दो भाइयों की मौत

जांजगीर चांपा.

जांजगीर चांपा जिले में हाथनेवार गांव में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन और बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई है। एक बाइक में सवार दोनो भाइयों को गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। ट्रेलर वाहन चालक मौके से फरार है पुलिस ने ट्रेलर वाहन को जब्त किया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है। चांपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,, ग्रामीणों से रात्रि 9 से 10 बजे सूचना मिली कि हाथनेवार मुख्य मार्ग पर ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार ठोकर मारी है जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हुए है।

मौके पर पुलिस टीम पहुंची और घायलों को उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया था। दोनो मृतकों की पहचान किशन सिदार 20 वर्ष और राजशंकर सिदार 21 वर्ष निवासी नंदेली जिला सक्ति के रूप में की गई।। आज मंगलवार को दोनों के  शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने बताया कि किशन और राज शंकर दोनों पारिवारिक भाई है दोनों ने कक्षा 9 वी तक की पढ़ाई की है और रोजी मजदूरी का काम करते हैं। सोमवार की दोनो एक बाइक में बैठ कर घर से जैजैपुर पैसे निकलने जाने की बात कहते हुए निकले थे। देर शाम होने के बाद भी घर नहीं पहुंचे थे। इस बीच पुलिस से सूचना मिली की दोनो की सड़क दुर्घटना में दोनों की  मौत हुई। दोनो जैजैपुर से चांपा किस लिए आ रहे थे यह जानकारी परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं है।

admin

Related Posts

इंदौर में फ्लैट से नीचे गिरी MBA छात्रा, पुलिस से बोली- मोबाइल पर बात करते समय फिसला पैर

 इंदौर  विजयनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार तो एमबीए की छात्रा तीसरी मंजिल से गिर गई। छात्रा को कमर और हाथों में चोट आई है। बयानों में छात्रा ने कहा मोबाइल…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 18 अक्टूबर को मुंबई में इंडिया केम : 2024 में हिस्सा लेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई में इंडिया केम : 2024 को करेंगे संबोधित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 18 अक्टूबर को मुंबई में इंडिया केम : 2024 में हिस्सा लेंगे इंडिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

24 अक्टूबर को खरीदी का महा मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग होने से सभी कार्य सिद्ध होंगे

24 अक्टूबर को खरीदी का महा मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग होने से सभी कार्य सिद्ध होंगे