छत्तीसगढ़ में नक्सल पीड़ित परिवारों के परिजनों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति: मुख्यमंत्री

बीजापुर/रायपुर.

नक्सली हिंसा में मृतक के परिजनों को छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति के तहत शासकीय सेवा में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य के सभी वर्गाें के विकास के लिए कल्याणकारी योजनाओं का त्वरित क्रियान्वयन कर लाभांवित किया जा रहा है। आज बीजापुर जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक में नक्सल पीड़ित परिवारों के 58 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कुल 58 पात्र आवेदकों को प्रथम चरण में अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। पूर्व में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा करते हुए 19 जुलाई तक दावा आपत्ति आमंत्रित की गई थी, बाद में इस तिथि में वृद्धि करते हुए 24 जुलाई 2024 को निर्धारित की गई। उक्त तिथियों में प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण करते हुए समिति के निर्णय के आधार पर विभिन्न विभागों में चतुर्थ वर्ग के पदों पर नियुक्ति हेतु अंतिम रूप से 58 आवेदक प्रथम चरण में पात्र पाए गए हैं, जिन्हें यह नियुक्ति दी जाएगी।

admin

Related Posts

इंदौर में फ्लैट से नीचे गिरी MBA छात्रा, पुलिस से बोली- मोबाइल पर बात करते समय फिसला पैर

 इंदौर  विजयनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार तो एमबीए की छात्रा तीसरी मंजिल से गिर गई। छात्रा को कमर और हाथों में चोट आई है। बयानों में छात्रा ने कहा मोबाइल…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 18 अक्टूबर को मुंबई में इंडिया केम : 2024 में हिस्सा लेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई में इंडिया केम : 2024 को करेंगे संबोधित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 18 अक्टूबर को मुंबई में इंडिया केम : 2024 में हिस्सा लेंगे इंडिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

24 अक्टूबर को खरीदी का महा मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग होने से सभी कार्य सिद्ध होंगे

24 अक्टूबर को खरीदी का महा मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग होने से सभी कार्य सिद्ध होंगे