रायपुर परिसीमन ने 2 वार्ड मर्ज कर 2 नए बना दिए, 70 वार्डों की बदली तस्वीर

रायपुर

नगरीय निकाय चुनाव से पहले नगर निगम रायपुर का परिसीमन हो गया है। परिसीमन से 2 वार्ड को खत्म कर दूसरे वार्डों में मर्ज किया गया है। शहर के आउटर एरिया को मिलाकर 2 नए वार्ड बनाए गए है। आज कांग्रेस की बैठक के बाद इस पर दावा आपत्ति भी की जा सकती है।
वहीं, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राजनांदगांव नगर निगम के साथ ही कुम्हारी, बेमेतरा और तखतपुर नगर पालिका में होने वाले परिसीमन पर रोक लगा दी है। जस्टिस पीपी साहू की बेंच ने परिसीमन के खिलाफ लगी 3 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए स्थगन आदेश दिया है।

ये वार्ड विलोपित हुआ

पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड जहां से MIC सदस्य आकाश तिवारी पार्षद है उस वार्ड को विलोपित कर दिया गया है। इसे आस-पास के वार्ड में मर्ज कर दिया गया है। 2011 जनगणना को आधार बनाते हुए यह परिसीमन किया गया है। इसमें प्रत्येक वार्डों की जनसंख्या 12 हजार से 16 हजार के बीच है। वार्डों का भूगोल बदलने से एक वार्ड के मतदाता दूसरे वार्ड में शिफ्ट हो गए हैं, जिससे पार्षदों की चिंता भी बढ़ गई है।
एक सप्ताह में दावा आपत्ति

परिसीमन के पहले प्रकाशन के साथ ही सात दिन के भीतर दावा-आपत्ति मंगवाई है। नगर निगम मुख्यालय के चौथे फ्लोर में कमरा नंबर- 502 में इसे चस्पा किया गया है। कोई भी व्यक्ति वार्डों के नए सीमा निर्धारण के इस प्रस्ताव को समझकर दावा-आपत्ति पेश कर सकता है।
वार्ड क्रमांड- 51 अब पंडित रवि शंकर शुक्ला वार्ड

रायपुर नगर निगम ने वार्ड क्रमांक 35 जिसका नाम पूर्व में रविशंकर शुक्ल था उसे विलोपित कर दिया। अब वार्ड क्रमांक 51 को इसी नाम से रखा गया है। इस वार्ड में ऐश्वर्या अंपायर छोकरा नाला के पीछे से होते हुए विशाखापट्टनम रेलवे लाइन अमायरा कॉलोनी, सिल्वर स्प्रिंग से पीछे एक्सप्रेस-वे मिलन बिंदु छोकरा नाला होते हुए गौरव गार्डन VIP रोड और VIP रोड चौक करंसी टावर का क्षेत्र होगा।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 18 अक्टूबर को मुंबई में इंडिया केम : 2024 में हिस्सा लेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई में इंडिया केम : 2024 को करेंगे संबोधित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 18 अक्टूबर को मुंबई में इंडिया केम : 2024 में हिस्सा लेंगे इंडिया…

आज कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री होंगे शामिल, खनन कॉन्क्लेव के परिणाम ऐतिहासिक होंगे

भोपाल खनन कॉन्क्लेव के दूरगामी परिणाम होंगे ऐतिहासिक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री होंगे शामिल, खनन कॉन्क्लेव के परिणाम ऐतिहासिक होंगे खनिज कॉन्क्लेव मध्यप्रदेश के साथ ही विकसित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

24 अक्टूबर को खरीदी का महा मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग होने से सभी कार्य सिद्ध होंगे

24 अक्टूबर को खरीदी का महा मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग होने से सभी कार्य सिद्ध होंगे