बिस्किट चोरी पर कैंटीन कर्मचारियों ने युवक को बेरहमी से पीटा, फिर पैर को कपड़े बांधकर घसीटा

रायपुर

रायपुर रेलवे स्टेशन में बिस्किट चोरी करने के आरोप में एक युवक को कैंटीन के कर्मचारियों ने जमकर पीटा। इसके बाद उसके पैरों को कपड़े से बांधकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा।स्‍टेशन पर मौजूद वहां किसी यात्री ने इस घटना का वीडियो बना लिया और इसे वायरल कर दिया है। वीडियो वायरल होने पर रायपुर जीआरपी हरकत में आया। जीआरपी ने इस घटना को अंजाम देने वाले चार कैंटीन कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल, यह घटना रायपुर रेलवे स्‍टेशन की है। यहां एक युवक ने रेलवे कैंटीन से एक बिस्किट का पैकेट चुरा लिया। कैंटीन कर्मचारियों ने युवक को बिस्किट चोरी करते हुए देखा तो उसे पकड़ लिया। कैंटीन कर्मचारियों ने पहले उस युवक के पैर को कपड़े से बांधकर प्‍लेटफार्म पर घसीटा। इसके बाद कैंटीन कर्मचारियों ने युवक की डंडे से पिटाई की।

इस दौरान प्‍लेटफार्म पर मौजूद किसी शख्‍स ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जोकि सोशल मीडिया में वायरल हो गया। यह वायरल वीडियो तक रायपुर जीआरपी के पास भी जा पहुंचा। जीआरपी ने तुरंत एक्‍शन लेते हुए कैंटीन कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 18 अक्टूबर को मुंबई में इंडिया केम : 2024 में हिस्सा लेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई में इंडिया केम : 2024 को करेंगे संबोधित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 18 अक्टूबर को मुंबई में इंडिया केम : 2024 में हिस्सा लेंगे इंडिया…

आज कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री होंगे शामिल, खनन कॉन्क्लेव के परिणाम ऐतिहासिक होंगे

भोपाल खनन कॉन्क्लेव के दूरगामी परिणाम होंगे ऐतिहासिक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री होंगे शामिल, खनन कॉन्क्लेव के परिणाम ऐतिहासिक होंगे खनिज कॉन्क्लेव मध्यप्रदेश के साथ ही विकसित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

24 अक्टूबर को खरीदी का महा मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग होने से सभी कार्य सिद्ध होंगे

24 अक्टूबर को खरीदी का महा मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग होने से सभी कार्य सिद्ध होंगे