सपा सांसद अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता की मौर्य जी दिल्ली के मोहरा है, वह दिल्ली के वाई फाई के पासवर्ड हैं

लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता की। अखिलेश् यादव ने कहा कि मौर्य जी दिल्ली के मोहरा हैं। वह दिल्ली के वाई फाई के पासवर्ड हैं। अब आप दिल्ली के वाई फाई के इस पासवर्ड का खेल देखिए। वैसे हमारा विंटर ऑफर खुला है। वह कोटा को लेकर पत्र लिख कर दोहरी भूमिका निभाना चाहते हैं।  

अखिलेश ने कहा कि यूपी में टॉप पदों पर कौन लोग बैठे है। यह भी देखिए। लोग सपा को जातिवाद बता रहे हैं। भाजपा के नेता खुद कह रहे हैं कि आज जैसा भ्रष्ट्चार पहले कभी नहीं रहा। पुलिस एनकाउंटर का रेट लगाती है। हत्याओं का दौर चल रहा है। बीजेपी के लोग ही कानून व्यवस्था बिगाड़ रहे है। दिल्ली व लखनऊ मिल कर काम करते तो ना जाने यूपी कितनी प्रगति कर लेता है।

अखिलेश ने कहा कि अग्निवीर व्यवस्था को समाजवादी पार्टी कभी स्वीकार नहीं कर सकती। मैं खुद मिलिट्री स्कूल से पढ़ा हूँ, मेरे कई मित्र सेना में हैं। आप 5 ट्रिलियन इकोनॉमी की बात करते हैं तो आप नौजवान को फौज को पक्की नौकरी नहीं दे सकते? भाजपा के लोग बहुत परेशान हैं इस समय,उन्हें नही पता क्या मुद्दे इस समय उठाया जाए। मदरसों में पढ़ाई अच्छी होनी चाहिए। उनकी जो व्यवस्था थी बोर्ड की उसपर सरकार को ज्यादा हस्तक्षेप नही करना चाहिए। समाजवादी सरकार आएगी तो मदरसों को मॉडर्नाइजेशन करने के कार्य होंगे।

इससे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सपा मुख्यालय में संविधान मान स्तम्भ का लोकार्पण किया। इसमें संविधान की प्रति रखी गई है। सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा कि सपा के सभी जिला महानगर कार्यालय में मान स्तम्भ लगाए जाएंगे। सपा ही ऐसी पार्टी है जिसमे समाजवाद है।

 

  • admin

    Related Posts

    राजस्थान-चित्तौड़गढ़ के स्कूल में पोषाहार परिवहन के दौरान गिरा मेंढक

    चित्तौड़गढ़. पोषाहार में मेंढक प्रकरण की जांच पूरी हो गई है। जिला कलेक्टर ने यह मामला सामने आने के बाद जिले के सभी संस्था धान को सावचेती बरतने के निर्देश…

    63 वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स: विजेता टीम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 3 महिला एवं 3 पुरुष

    बिलासपुर 63 वें राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स (महिला एवं पुरुष) चैंपियनशिप 2024 का आयोजन कर्नाटक के बैंगलोर शहर में  30 अगस्त से 2 सितम्बर, तक किया गया है। इस प्रतियोगिता में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    08 सितम्बर रविवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    08 सितम्बर रविवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    07 सितम्बर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    07 सितम्बर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    क्या आपकी इंगेजमेंट नहीं हो रही है, तो यह करें उपाय

    क्या आपकी इंगेजमेंट नहीं हो रही है, तो यह करें उपाय

    06 सितम्बर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    06 सितम्बर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    कल हरतालिका तीज का व्रत , इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

    कल हरतालिका तीज का व्रत , इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

    05 सितम्बर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    05 सितम्बर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ