वृक्षारोपण अभियान में लगातार रोपे जा रहे पौधे

   रीवा
 जिले भर में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण का महाअभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले भर में लगातार पौधे रोपित किए जा रहे हैं। गत दिवस सामाजिक संस्था सुदिशा फाउण्डेशन ने पुलिस विभाग के सहयोग से नौवीं बटालियन में 192 पौधे रोपित किए। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगवाए गए हैं। इस अवसर पर डीएसपी प्रतिभा शर्मा, उप निरीक्षक धीरज द्विवेदी तथा सुदिशा फाउण्डेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शासकीय कन्या महाविद्यालय में एक पेड़ माँ के नाम अभियान में प्राचार्य श्रीमती विभा श्रीवास्तव तथा छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में पौधे रोपित किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनसीसी कैडेट्स ने सराहनीय योगदान दिया। इसी तरह सामाजिक संगठन माता का दरबार के सदस्यों ने बंदरिया मुक्ति धाम में फलदार और छायादार पौधे रोपित किए। पौधरोपण का कार्य जिले में लगातार जारी है। पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान में सामाजिक संगठन तथा आमजन भी बढ़चढ़ कर भागीदारी निभा रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    बीकानेर स्वीट्स का किया गया निरीक्षण

    शहडोल कलेक्टर डॉ केदार सिंह के निर्देशन में दीपावली त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए निरंतर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं जाँच  कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में खाद्य…

    कलेक्टर ने माध्यमिक विद्यालय पड़मनिया का किया निरीक्षण, कलेक्टर ने सिलेबस के अनुसार गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के दिए निर्देश

    अनूपपुर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के सुदूरवर्ती ग्राम पड़मनिया के माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने विद्यालय में छात्रों को सिलेबस के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

    कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

    17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

    17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

    24 अक्टूबर को खरीदी का महा मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग होने से सभी कार्य सिद्ध होंगे

    24 अक्टूबर को खरीदी का महा मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग होने से सभी कार्य सिद्ध होंगे