उज्जैन कलेक्टर ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बताया तिरंगा यात्राएं, मैराथन तिरंगा मेले जैसी गतिविधियां संचालित की जाएंगी

उज्जैन

 उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैली, तिरंगा मैराथन, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, तिरंगा कैनवास, तिरंगा सेल्फि और तिरंगा मेले जैसी गतिविधियां संचालित की जाएंगी । जिले में देशभक्ति की भावना पर केंद्रित तिरंगा यात्राएं ,दौड़/ मैराथन, बाइक-साइकिल -कार रैली भी जन भागीदारी से आयोजित की जाएंगी। हर घर पर तिरंगा लगाने ,तिरंगे के साथ डीपी लगाने के साथ ही वेबसाइटों पर तिरंगा बैनर लगाने की गतिविधियों को जन अभियान बनाया जाएगा। प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित बैठक में कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए  कि आगामी रविवार को प्रातः 10:30 बजे शहर में सागर स्टेडियम से शहीद पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएं।

उन्होंने नगर निगम उज्जैन, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा विभाग आदि सभी विभागों को तिरंगा यात्रा में शामिल होने और सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर नीरज सिंह ने परिवहन विभाग को ऑटो वाहन रैली निकाले जाने के संबंध में भी निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी ऐतिहासिक इमारतें, शासकीय भवनों और प्रमुख चौक-चौराहों पर रोशनी किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना, अपर कलेक्टर महेंद्र कवचे, अपर कलेक्टर अनुकूल जैन सहित सभी विभागों की जिलाधिकारी उपस्थित रहें।

 

admin

Related Posts

भाजपा की सक्रिय सदस्यता प्रारंभ, जिलाध्यक्ष बने जिले के पहले सक्रिय सदस्य

सिंगरौली भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्यता का शुभारंभ हो चुका है। सिंगरौली के जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने आज जिले में प्रथम सक्रिय सदस्य के रूप में अपना पत्रक…

प्रगति की राह पर अग्रसर छत्तीसगढ़ : केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मांगी ₹1,383 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लिए मंजूरी

रायपुर छत्तीसगढ़ की सड़क अवसंरचना के विकास और सुधार को समर्थन देने के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने सड़क परिवहन और राजमार्ग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

20 अक्टूबर रविवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

20 अक्टूबर रविवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

करवा चौथ पर भद्रा का साया, पूजा के दौरान पढ़ें ये मंत्र

करवा चौथ पर भद्रा का साया, पूजा के दौरान पढ़ें ये मंत्र

20 अक्टूबर को करवा चौथ, नोट करें पूजा का मुहूर्त, विधि

20 अक्टूबर को करवा चौथ, नोट करें पूजा का मुहूर्त, विधि

19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम