पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा- पंजाब में कानून-व्यवस्था दूसरे राज्यों से बेहतर

चंडीगढ़
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने शनिवार को दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति 'डबल इंजन सरकार' वाले सभी राज्यों से बेहतर है। मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिखे पत्र के बारे में पूछे जाने पर आईएएनएस से कहा कि आप राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों की जांच करें, पंजाब की कानून-व्यवस्था उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और 'डबल इंजन' सरकार के अन्य सभी राज्यों से बेहतर है।

बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब की छवि खराब करने, राज्य का फंड रोकने या इसके किसानों के बारे में बुरा बोलने वाले बयान न दें। पंजाब सीमावर्ती राज्य है, उसे अस्थिर न करें। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम भगवंत मान पत्र लिखकर पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए कहा था।

पंजाब के मंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी चिट्ठी क्यों लिख रहे हैं, मैं उनसे कहता हूं कि आप पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फोन करो। आप भी आओ, एक तरफ किसान होंगे। आप 15-20 मिनट बात करेंगे, किसानों की जो जायज मांगे होंगी उन्हें मान लो, मसला हल हो जाएगा। यदि किसी किसान को एक करोड़ रुपया मिल रहा है, और दूसरे को 50 लाख तो वह तो प्रदर्शन करेगा। किसानों को बता दो कि उसे उसकी जमीन का कितना पैसा मिलेगा और क्यों।

भगवंत मान को लिखे पत्र में नितिन गडकरी ने कहा है कि अगर पंजाब की कानून-व्यवस्था नहीं सुधरती है तो एनएचएआई-8 के प्रोजेक्ट रद्द कर दिया जाएगा।
दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पर निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदारों को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। साथ ही यहां पर आए दिन हिंसक घटनाएं हो रही हैं।

admin

Related Posts

डिजिलॉकर लाखों नागरिकों का जीवन सरल बनाते हुए उन्हें डिजिटल उपकरणों से सशक्त बना रहा है: सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

नई दिल्ली सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि प्रमुख ई-गवर्नेंस प्लेटफार्म डिजिलॉकर लाखों नागरिकों का जीवन सरल बनाते हुए उन्हें डिजिटल उपकरणों से सशक्त बना रहा है। आईटी…

भाजपा सरकार ने योग्य युवाओं को रोजगार देकर दिया दिवाली का नायाब तोहफा: रणबीर गंगवा

चंडीगढ़ कैबिनेट मंत्री  रणबीर गंगवा ने कहा कि बिना खर्ची, बिना पर्ची के योग्य युवाओं को रोजगार देकर भाजपा सरकार ने हजारों परिवारों को दिवाली का नायाब तोहफा देने का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

20 अक्टूबर रविवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

20 अक्टूबर रविवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

करवा चौथ पर भद्रा का साया, पूजा के दौरान पढ़ें ये मंत्र

करवा चौथ पर भद्रा का साया, पूजा के दौरान पढ़ें ये मंत्र

20 अक्टूबर को करवा चौथ, नोट करें पूजा का मुहूर्त, विधि

20 अक्टूबर को करवा चौथ, नोट करें पूजा का मुहूर्त, विधि

19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम