विदेश में MBBS की पढ़ाई कर रही मेडिकल स्टूडेंट की ग्वालियर में मौत, पुलिस जांच में खुलेगा राज

ग्वालियर

चाइना में MBBS की पढ़ाई कर रही मेडिकल स्टूडेंट की ग्वालियर में मौत हो गई। गुरुवार रात 10 बजे अचानक मेडिकल स्टूडेंट मल्टी के चौथे माले से गिर गई।  घायल छात्रा को परिजन बिड़ला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना डीडी नगर कोठारी हाउस के सामने की है।महाराजपुरा थाना पुलिस मेडिकल स्टूडेंट का गिरना हादसा है या सुसाइड? कारण जानने मामले की जांच कर रही है।

पांच दिन पहले ही आई थी ग्वालियर
महाराजपुरा थाना क्षेत्र में डीडी नगर स्थित कोठारी हाउस के सामने रहने वाले राजीव दुबे आर्मी से रिटायर्ड फौजी हैं। राजीव की इकलौती बेटी दीक्षा चाइना से MBBS की पढ़ाई कर रही थी। कुछ समय से छात्रा डिप्रेशन में थी, जिसका इलाज शहर के एक मनोचिकित्सक से चल रहा था। पांच दिन पहले ही दीक्षा चाइना से ग्वालियर आई थी। फौजी पिता दो दिन पहले ही दीक्षा को डॉक्टर दिखाया था।

तेज आवाज के बाद मची भगदड़
जानकारी के मुताबिक, चौथी मंजिल पर फौजी का परिवार रहता है। गुरुवार रात साढ़े नौ बजे अचानक तेज आवाज आई। आसपास के लोग और छात्रा के पिता बाहर आए तो देखा 22 वर्षीय दीक्षा दुबे सड़क पर लहूलुहान पड़ी है। परिजन और पड़ोसी छात्रा को गोला का मंदिर स्थित बिड़ला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका जाहिर की जा रही है कि छात्रा चौथी मंजिल की छत से ही गिरी है।

पुलिस जांच में खुलेगा राज
फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर पुलिस जांच कर पता लगा रही है कि दीक्षा ने सुसाइड किया है या फिर उसका गिरना हादसा है। पुलिस पता लगा रही ह कि आखिरकार मेडिकल स्टूडेंट के डिप्रेशन का कारण क्या है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

 

admin

Related Posts

सिवनी में कंटेनर की टक्कर से श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत, 26 अन्य घायल, दो जबलपुर रैफर

सिवनी जबलपुर-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 में शुक्रवार दोपहर बड़ी सड़क दुघर्टना हो गई। श्रमिकों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर…

मध्यप्रदेश की मंडियों में तौल-कांटे की जानकारी अब ई-अनुज्ञा पोर्टल पर स्वचालित रूप से कैप्चर की जाएगी

भोपाल प्रदेश की मंडियों में तौल-कांटे से तौल की जानकारी ई-अनुज्ञा पोर्टल पर कैप्चर होगी। इसके लिए तौल-कांटों को ई- अनुज्ञा पोर्टल से लिंक किया जाएगा। राज्य मंडी बोर्ड ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव