इंदौर से सपनों के शहर मुंबई जाने वालों के लिए बुरी खबर, खलघाट और सोनवाय टोल दरों में बढ़ोतरी, जानें कीमतें

इंदौर
 एमपी की आर्थिक राजधानी इंदौर से सपनों के शहर मुंबई जाने वालों के लिए बुरी खबर है। उनका सफर अब और मंहगा होने वाला है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि 1 सितंबर से खलघाट और सोनवाय टोल प्लाजा पर टोल के दाम बढ़ने वाले हैं। इस बढ़ोतरी की सीधा असर आपकी जेब पर होगा। इस दिन लाखों की संख्या में लोग इन टोल से होकर गुजरते हैं। कार, बस और एलसीवी सभी के लिए टोल महंगा होने वाला है। खलघाट की तुलना में सोनवाय टोल पर दामों में ज़्यादा बढ़ोतरी हुई है। हर दिन इन मार्गों से जाने वाले 2 लाख से ज़्यादा वाहन चालकों पर इसका असर पड़ेगा।

यह हुआ बदलाव

सोनवाय टोल प्लाजा पर कार से सिंगल ट्रिप के लिए अब 40 रुपए लगेंगे, जो पहले 30 रुपए थे। बस का टोल 100 रुपए से बढ़कर 135 रुपए हो जाएगा। एलसीवी वालों को 50 रुपए की जगह अब 65 रुपए देने होंगे। ये नई दरें सितंबर महीने से प्रभावी हो जाएंगी।
खलघाट टोल नाके पर दाम

खलघाट टोल नाके पर भी दाम बढ़ेंगे। कार से जाने पर अब 70 रुपए टोल लगेगा, जो पहले 65 रुपए था। एलसीवी का टोल 115 रुपए से बढ़कर 125 रुपए हो गया है। बस वालों को अब 230 रुपए की बजाय 250 रुपए देने होंगे। टोल के दाम बढ़ने से इंदौर-मुंबई रूट पर सफर करना महंगा हो जाएगा। इसका असर रोजाना सफर करने वालों खासा देखा जाएगा। इसके साथ ही व्यापारियों को भी सफर में मंहगाई के इस खर्च को जोड़ना पड़ेगा।

admin

Related Posts

रेलवे ट्रैक पर रखा 7 मीटर लंबा खंभा, लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक से बचाई ट्रेन, दून एक्सप्रेस को बेपटरी करने की साजिश नाकाम

रामपुर नैनी दून एक्सप्रेस को बेपटरी करने की एक बड़ी साजिश रामपुर में नाकाम हो गई, जब रेलवे ट्रैक पर 7 मीटर लंबा खंभा रखा गया। यह खतरनाक प्रयास ट्रेन…

मुख्यमंत्री योगी ने कहा- माफिया सरकार चलाते थे, ‘बबुआ’ 12 बजे तक सोता था

अयोध्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि हर जिले का बड़ा माफिया और गुंडा सपा से जुड़ा था।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

20 सितम्बर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

20 सितम्बर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ

अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ

19 सितम्बर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

19 सितम्बर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 सितम्बर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 सितम्बर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 सितम्बर मंगलवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 सितम्बर मंगलवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण

18 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण