सरदार अजीत सिंह स्मृति महाविद्यालय की रसोईघर में भारी गंदगी, मेस सील

भोपाल
 शहर में रायसेन रोड पर स्थित सरदार अजीत सिंह स्मृति महाविद्यालय (सैम कॉलेज) के छात्रावास में मेस का खाना खाने से छात्राएं बीमार हो गईं। इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम को मिली तो मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। टीम को रसोईघर में भारी गंदगी मिली, जिसके बीच खाना बनाया जा रहा था।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि सैम कॉलेज के मेस में बनाए गए खाने को खाने से छात्राओं को वायरल, टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारियां हो रही थीं। इससे छात्राओं के द्वारा रसोई घर की हकीकत बताते हुए वीडियो और फोटो के साथ शिकायत दर्ज कराई गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को कॉलेज के मेस पहुंचकर निरीक्षण किया। जहां साबूदाने की खिचड़ी में कीड़े नजर आए और रसोईघर में कॉकरोच और अन्य कीड़े मिले। वहीं मेस संचालक के पास खाद्य लाइसेंस भी नहीं था।

इतना ही नहीं, यहां रखे भोजन बनाने के बर्तनों को पशु चाट रहे थे। इन सभी अनियमितताओं के बीच भोजन बनाया जा रहा था। इसके चलते खाद्य सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन करने पर रसोईघर को सील करने की कार्रवाई की गई है।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रमुख सड़कों पर तेज और सुरक्षित यातायात पर दिया जोर

रायपुर : तेजी से कार्य करते हुए अच्छी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में सड़कों, पुल-पुलियों व भवनों के निर्माणकार्य करें पूर्ण : विष्णु देव साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कामकाज की समीक्षा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशों पर हुआ अमल, 11 हजार से अधिक हैंडपंपों की मरम्मत पूर्ण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कामकाज की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

वरूथिनी एकादशी पर इन मुहूर्त में करें पूजा

वरूथिनी एकादशी पर इन मुहूर्त में करें पूजा

भारत के तीर्थ स्थानों में श्री अमरनाथ का नाम प्रमुखता से लिया जाता है, यात्रा से प्राप्त होता है 23 तीर्थों का पुण्य

भारत के तीर्थ स्थानों में श्री अमरनाथ का नाम प्रमुखता से लिया जाता है, यात्रा से प्राप्त होता है 23 तीर्थों का पुण्य

आज बुधवार 23 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

आज बुधवार 23 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

आज मंगलवार 22 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

आज मंगलवार 22 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल