महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज की मूर्ति टूटकर गिरी, मचा सियासी बवाल, शिंदे सरकार का ‘प्रायश्चित’, पहले से ऊंची लगाने का टेंडर जारी

ठाणे
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरकर टूटने को लेकर सियासी बवाल के बाद अब राज्य सरकार ने नई प्रतिमा बनवाने का टेंडर जारी कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के कानकावली डिविजन ने टेंडर जारी किया है। वहीं राज्य सरकार ने मूर्ति प्रतिमा बनवाने के लिए 20 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। बता दें कि छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा टूटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी माफी मांगी थी।

कांकावली में PWD के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर अजय कुमार ने बताया, अब हम बेहद सावधान रहेंगे। गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तर्ज पर नई प्रतिमा बनवाई जाएगी। पहले वाली प्रतिमा 33 फीट की थी। वहीं अब 60 फीट की प्रतिमा लगवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस कंपनी को भी टेंडर मिलेगा उसे कम से कम 100 साल की गारंटी देनी होगी। इसके अलावा कंपनी को 10 साल तक इसकी देखभाल भी करनी होगी। यह भी शर्त रखी गई है कि छह महीने में प्रतिमा का निर्माण कर दिया जाएगा।

बता दें कि इस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर को किया था। वहीं 26 अगस्त को यह गिर गई। इसके बाद राज्य सरकार ने मूर्ति गिरकर टूटने की जांच के लिए दो कमेटी बनाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि पहले यहां छह फीट ऊंची मूर्ति बनाने की ही इजाजत दी गई थी। लेकिन बाद में उसे 33 फीट ऊंचा बना दिया गया। वहीं विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सरकार को खूब घेरा। विपक्ष एकनाथ शिंदे के इस्तीफे की मांग कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट और ठेकेदार चेतन पाटिल को गिरफ्तार किया था। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पहले ही कह दिया था कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे देवता हैं और इतिहास को उनके ऊपर गर्व है। ऐसे में उनका स्मारक दोबारा बनाया जाएगा और दोषियों को खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

admin

Related Posts

विशेषज्ञों ने जताई स्वास्थ्य जोखिम की चिंता- दिल्ली में यमुना नदी में सफेद झाग की मोटी परत देखने को मिली

नई दिल्ली दिल्ली में यमुना नदी में शुक्रवार को सफेद झाग की मोटी परत देखने को मिली। विशेषज्ञों का कहना है कि यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है…

मंत्री के रूप में पहली बार हरियाणा सचिवालय पहुंची श्रुति चौधरी भी आत्मविश्वास से भरी नजर आई, कहा- ये गौरव का क्षण

चंडीगढ़ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की तीसरी पीढ़ी से उनकी पोती श्रुति चौधरी चुनकर विधानसभा पहुंची और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें सम्मान देते हुए मंत्रिमंडल में स्थान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव