कलेक्टर एवं सेना के अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

रायपुर

राजधानी में भारतीय सेना द्वारा 5 और 6 अक्टूबर को नो योर आर्मी मेला का आयोजन साइंस कॉलेज मैदान में किया जाएगा। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह और सेना के अधिकारियों ने इस परिपेक्ष्य में साइंस कॉलेज मैदान का मुआयना किया और चर्चा की। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण करें और नगर निगम साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। यह प्रदेश में होने वाला अनोखा आयोजन है जिससे आम जनता को करीब से सेना के बारे में जानने का मौका मिलेगा। स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को इसे दिखाने की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनााश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, कर्नल सुमित शर्मा, कर्नल मुत्तालिक , कर्नल राजेंद्र सिंह तथा कर्नल अनुपम श्रीमाली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इस मेले में भारतीय सेना के हथियारों एवं उपकरणों का प्रदर्शन होगा जिसमे की टैंक्स, इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स, आर्टिलरी गन्स एवं एयर डिफेन्स गन्स शामिल होंगी। साथ ही कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना के कमांडोज अपने अद्भुत रणकौशल का प्रदर्शन भी करेंगे जिसमे कमांडोज द्वारा हवाई जहाज से पैरा जम्प एवं स्लिदरिंग का भी रोमांचक प्रदर्शन किया जायेगा। 5 अक्टूबर की संध्या को सेना के बैंड्स द्वारा दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक भव्य म्यूजिकल शो का भी आयोजन किया जायेगा जिसमे जबलपुर एवम वाराणसी से आये मिलिट्री बैंड्स की प्रतिभागिता होगी।

  • admin

    Related Posts

    सिवनी में कंटेनर की टक्कर से श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत, 26 अन्य घायल, दो जबलपुर रैफर

    सिवनी जबलपुर-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 में शुक्रवार दोपहर बड़ी सड़क दुघर्टना हो गई। श्रमिकों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर…

    मध्यप्रदेश की मंडियों में तौल-कांटे की जानकारी अब ई-अनुज्ञा पोर्टल पर स्वचालित रूप से कैप्चर की जाएगी

    भोपाल प्रदेश की मंडियों में तौल-कांटे से तौल की जानकारी ई-अनुज्ञा पोर्टल पर कैप्चर होगी। इसके लिए तौल-कांटों को ई- अनुज्ञा पोर्टल से लिंक किया जाएगा। राज्य मंडी बोर्ड ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

    कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

    17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

    17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव