ऋषभ पंत से छिन सकती है DC की कप्तानी, ये होंगे नए कप्तान या फ्रेंचाइजी का होगा नया प्लान

 नई दिल्ली

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन और रिटेंशन से पहले दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ी कई खबरें सामने आ चुकी हैं। दिल्ली कैपिटल्स के दो मालिक हैं और दोनों दो-दो साल टीम चलाते हैं। ऐसे में कुछ फैसले कई बार अधर में लटके रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही दिखाई दे रहा है। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले खबर है कि दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत को सबसे ज्यादा कीमत पर रिटेन तो कर सकती है, लेकिन कप्तानी से हाथ खींच सकती है। आईपीएल 2024 में टीम के कप्तान ऋषभ पंत ही थे, लेकिन अगले सीजन में कोई और दिल्ली की टीम का कप्तान हो सकता है।

ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स 18 करोड़ रुपये में रिटेन कर सकती है, लेकिन कप्तानी की जिम्मेदारी अक्षर पटेल को सौंपी जा सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली कैपिटल्स अक्षर पटेल पर दांव खेल सकती है या फिर आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से किसी कैप्टेंसी मैटेरियल प्लेयर को अपने साथ जोड़ सकती है और उसे नया कप्तान बना सकती है। सूत्र ने बताया, "हां, दिल्ली कैपिटल्स नई कप्तान के लिए देख रही है। संभावना है कि अक्षर पटेल नए कप्तान की जिम्मेदारी संभालें या फिर फ्रेंचाइजी देख सकती है कि आईपीएल ऑक्शन में कौन कप्तानी करने वाला अच्छा प्लेयर है। पंत दिल्ली के लिए टॉप रिटेंशन हैं, लेकिन लीडरशिप ग्रुप का मानना है कि वे कप्तानी के दबाव के बिना अच्छा खेलेंगे।"

कप्तान के तौर पर ऋषभ पंत का कार्यकाल दिल्ली कैपिटल्स के साथ अच्छा नहीं गुजरा। अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार कर रही दिल्ली की टीम ने एक बार ही आईपीएल फाइनल खेला है, जो साल 2021 में था। उस समय श्रेयस अय्यर कप्तान थे। इसके अगले साल अय्यर चोटिल हो गए तो फिर पंत को दिल्ली की कप्तानी सौंप दी गई। यहां तक कि जब दूसरे भाग के लिए श्रेयस अय्यर उपलब्ध थे तो भी पंत ही टीम के कप्तान रहे। 2023 का सेशन पंत कार एक्सीडेंट के कारण खेले नहीं। 2024 में वापसी की और कप्तानी की तो टीम छठे स्थान पर रही।

admin

Related Posts

भारत ने बनाए 231 रन, दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम, रोहित-कोहली, सरफराज की फिफ्टी

नई दिल्ली बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले दिन बारिश की वजह से खेल नहीं हो सका, लेकिन दूसरे…

विराट कोहली ने टेस्ट में पूरे किए 9000 रन, सचिन-द्रविड़ और गावस्कर के क्लब में मारी एंट्री

बेंगलोरे भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी के अर्धशतकीय पारी खेलकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। विराट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

19 अक्टूबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

18 अक्टूबर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

कार्तिक मास 2024: क्या करें और क्या न करें, जानें कार्तिक महीने के नियम

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

16 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव